Advertisement
उतर प्रदेशदिल्ली एन सी आरराजनीतिलखनऊ

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका: दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली सहित पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार में लगातार 15 वर्षों तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक नसीब सिंह एवं नीरज बसोया और अमित मलिक ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, संजय मयूख और भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में अरविंदर सिंह लवली, राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और अमित मलिक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisement

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कांग्रेस के नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि यह लग रहा था कि रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी, लेकिन राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन भर दिया।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ लेकिन कांग्रेस का नारा ‘बेटा बचाओ बेटा बढ़ाओ’ है।

Advertisement

तावड़े ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले वायनाड को अपना घर बताया और फिर रायबरेली चले गए और ऐसे लोगों के साथ रहना अरविंदर सिंह लवली और उनके साथियों को पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने अपने साथियों के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकसित भारत अभियान के साथ जुड़ने के लिए भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

वहीं हरदीप सिंह पुरी ने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली में विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने शीला दीक्षित की सरकार के समय अरविंदर सिंह लवली और राजकुमार चौहान का काम देखा है और भाजपा इन सभी नेताओं की क्षमता का सदुपयोग करेगी।

Advertisement

वीरेन्द्र सचदेवा ने इन सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि सब मिलकर दिल्ली में भ्रष्टाचार वाली सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को राष्ट्र निर्माण और दिल्ली की लड़ाई में सहयोग का मौका देने के लिए धन्यवाद कहा।

उन्होंने कहा कि आज पांच साथी भाजपा में आए हैं, लेकिन पूरा काफिला तैयार है। इसमें कोई शक नहीं कि केंद्र में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है और आने वाले दिनों में वह दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। वहीं राजकुमार चौहान ने दिल्ली की आप सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Advertisement

Related posts

उत्तर प्रदेश बना आवास प्लस के आधार पर आवंटन लेने वाला पहला राज्य,अब तक 34.76 लाख प्रधानमंत्री आवास आवंटित

Sayeed Pathan

अब आधार कार्ड में ये बदलाव करने पर, देना होगा इतना चार्ज

Sayeed Pathan

एक जून से चलेंगी “यूपी रोडवेज की बसें” मास्क लगाए व्यक्ति ही कर पाएंगे यात्रा

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!