उतर प्रदेशमनोरंजनलखनऊ

फूलों की होली से और राधा कृष्ण की ठिठोली के गीतों पर, इन बच्चों के नृत्य ने लोगों का मोह लिया मन

  • यादव विकास सेवा संस्थान के होली मिलन में बच्चों ने बिखेरा रंग

लखनऊ। यादव विकास सेवा संस्थान का तीसरा पारिवारिक होली मिलन समारोह रविवार को आयोजित किया गया। सदर कैंट स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुकेश सांवरिया ग्रुप में फूलों की होली से और राधा कृष्ण की ठिठोली की गीतों पर डांस करके लोगों का मन मोह लिया।

अवनी यादव, आराध्या यादव, अनुप्रति सिंह, अनुप्रिया सिंह, वेदांती, संभावना बनाया ने डांस किया। राजकीय निर्माण निगम के पूर्व एमडी इंजीनियर आरएन सिंह जी को यादव रत्न सम्मान दिया गया। इसके अलावा लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री जीतू यादव को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर यादव समाज की महिलाओं को भी राधे-राधे लिखे गमछे पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक व समिति के संरक्षक सुरेश यादव जी ने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली लोगों को उचित मंच दिलाना है। कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित यादव, सचिव आकाश यादव, उपाध्यक्ष अनुज यादव, उपाध्यक्ष सुनील यादव, कोषाध्यक्ष डॉक्टर राजेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य राम सजीवन यादव, रामसमुझ यादव, रमेश यादव, राम सिंह यादव मौजूद थे।

Advertisement

Related posts

बलात्कारियों और अपराधियों के लिए शरण स्थली बना उत्तर प्रदेश: अजय कुमार लल्लू

Sayeed Pathan

महिला का आरोप :: धर्म परिवर्तन कर “हेड कॉन्स्टेबल ने कुबूल किया इस्लाम”, प्रेमिका से रचाई शादी

Sayeed Pathan

बनकटी ब्लॉक के ग्राम सभा कराह पिठिया के प्रधान प्रतिनिधि एवं समाज सेवी प्रेम प्रकाश चौधरी ने, क्षेत्र, जनपद व देश वासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!