Advertisement
अपराधGonda/गोंडा

गोंडा: उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हुई हत्या की घटना का खुलासा, आलाकत्ल व घटना में प्रयुक्त 01 अदद होण्डा सिटी कार सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

GONDA/गोंडा । दिनांक 06/07.09.2022 की रात्रि थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के अन्तर्गत डिक्सिर में दो चचेरे भाईयों के ऊपर अज्ञात व्यक्ति द्वारा लोहे की राॅड से वार कर चोटे पहुॅचायी गयी थी। जिसमें बृजेश की मृत्यु हो गयी थी और कृष्णभान को गम्भीर चोटे आयी थी। वादी रामभान सिंह पुत्र अजय कुमार सिंह नि0 डिक्सिर थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा डाॅग स्क्वायड व फारेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित कर थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज व प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस को निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त रोहिताश उर्फ रोहित को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आलाकत्ल लोहे की राॅड व घटना में प्रयुक्त 01 अदद होण्डा सिटी कार बरामद कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसकी शादी डिक्सिर निवासी सुरेश सिंह की पुत्री से हुई थी। कुछ दिन पूर्व मेरे ससुर व मृतक के परिजनों के बीच आवादी की जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें विपक्षियों ने मेरे ससुलालजनों को काफी भला-बुरा कहां था। इसी बात से झुब्ध होकर मैने इस घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. रोहिताश उर्फ रोहित पुत्र श्री हुकुम सिंह नि0 फुसावली थाना बरला जनपद अलीगढ।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-195/22, धारा 302,307 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

Advertisement

बरामदगी-
01. 01 अदद लोहे की राॅड (आलाकत्ल)
02. घटना में प्रयुक्त 01 अदद होण्डा सिटी कार।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज मुकेश पाण्डेय मय टीम।
02. प्रभारी एस0ओ0जी0 अमित कुमार मय टीम।
03. प्रभारी सर्विलांस सेल आलोक राय मय टीम।

Advertisement

Related posts

बलात्कारी तांत्रिक की अग्रिम जमानत अर्जी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की खारिज़, झाड़फूंक के बहाने बीमार व्यक्ति की पत्नी से किया था बलात्कार

Sayeed Pathan

इटावा पुलिस ने लूट की घटना में वाछित 15000 के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

अपने ऑटो में बिठाकर सावारियों से लूट/चोरी करने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को, इटावा पुलिस ने चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!