Advertisement
उतर प्रदेश

गवाही को बाधित करने के लिए मुख्तार को मारने की साजिश:-अफ़ज़ाल अंसारी

लखनऊ। गाजीपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी(सपा) के उम्मीदवार और माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने बड़ा बयान दिया है। अफजाल अंसारी ने मुख्ताार अंसारी की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर कहा कि ऊसरी चट्टी काण्ड में मुख्तार अंसारी की गवाही होनी है। और मुख्तार की गवाही रोकने के लिए उसे मारने की साजिश जारी है।

समाजवादी पार्टी(सपा) के उम्मीदवार ने कहा अफजाल अंसारी ने कहा कि मुख्तार की गवाही के बाद विपक्ष के लोगों को सजा हो जायेगी। सरकारी महकमा,अफसर सभी आपस में मिले हुए हैं। सभी के मिलीभगत से मुख्तार को मारने की साजिश हो रही है। मौत का एक दिन सभी का निश्चित है लेकिन शैतान तो कभी भी कोशिश कर सकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुख्तार की तबियत बिगड़ने की सूचना मिली तो पहले तो ऐसा लगा कि कोई अनहोनी हो गयी है। बांदा मेडिकल कालेज से फिर मिली सूचना पर थोड़ी राहत हुई है। पूरा परिवार मुख्तार को देखने बांदा पहुंच रहा है। कुछ रिश्तेदार पहुंच चुके हैं। हम कानून के रास्ते से मुख्तार की सुरक्षा के लिये कोशिश करते रहेंगे। मुख्तार के लिए उनके लोग दुआ कर रहे हैं।

Advertisement

Related posts

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल : 17 आईएएस और 15 सीनियर पीसीएस अधिकारियों का तबादला : देखिए पूरी लिस्ट

Sayeed Pathan

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना: प्रत्येक जनपद से चयनित 05-05 ग्राम प्रधान बनेंगे मास्टर ट्रेनर

Sayeed Pathan

सवा करोड़ रोजगार देने का दावा करने वाली सरकार कर रही है धोखा और ठगी::यूपी कांग्रेस अध्यक्ष

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!