Advertisement
महाराष्ट्रमुंबई

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बहन का मुंबई में निधन, फेफड़े के इंफेक्शन का चल रहा था इलाज़

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी प्रदीप शाह का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को ये जानकारी दी। राजेश्वरीबेन (65) साल की थी। उनका अहमदाबाद के एक अस्पताल में फेफड़े के प्रत्यारोपण के बाद इलाज चल रहा था, और बाद में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पिछले हफ्ते, शाह ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी उनसे मुलाकात की थी।

Advertisement

उनके निधन के बाद, शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनके अहमदाबाद में उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने की संभावना है। हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। शाह कुछ दिनों के लिए मकर संक्रांति पर्व पर अहमदाबाद में थे जब उन्हें दुखद संदेश मिला।

Advertisement

Related posts

शिरडी के सांई बाबा मंदिर के चढ़ावे पर नहीं है मंदी की मार,11 दिन में 8 लाख श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 17 करोड़ रुपए..

Sayeed Pathan

आयोध्या में बनने वाली मस्जिद का नाम होगा, मुहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद, एआईआरएम ने लिया फैसला

Sayeed Pathan

‘इंडिया’ गठबंधन की ताकत से घबराई मोदी सरकार, अधिक हमलों के लिए रहें तैयार :: खड़गे

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!