Advertisement
उतर प्रदेश

कोरोना संक्रमित UP के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर, गुरुग्राम के मेदांता में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत बेहद गंभीर है। कोरोना संक्रमण पॉजिटिव के कारण लम्बे समय से संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती रहे चेतन चौहान की किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। उनको लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां पर उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

कोरोना वायरस से संक्रमित उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उनको 11 जुलाई को कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था। क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत गंभीर है। चौहान को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय हैं। 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनको संजय गांधी पीजीआई में एडमिट कराया गया था। इसके बाद उन्हेंं किडनी और ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू हो गईं। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अमरोहा से चेतन चौहान भाजपा के सांसद भी रहे हैं।चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह भाजपा के टिकट अमरोहा से सांसद बने थे। चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक हैं।

Advertisement

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण कैबिनेट मंत्री कमल रानी का निधन हो गया था जबकि छह मंत्री अभी भी लखनऊ के संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती हैं। कैबिनेट मंत्री ब्रजेश के साथ ही जल शकित मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, उपेंद्र तिवारी, जय प्रताप सिंह व धर्म सिंह सैनी भी कोरोना संक्रमित हुए थे। राज्य के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।

———————–

Advertisement

Source jnn

 

Advertisement

Related posts

ट्रिपल टेस्ट के आधार पर पिछड़ा वर्ग के नागरिकों को आरक्षण की सुविधा होगी उपलब्ध : मुख्यमंत्री

Sayeed Pathan

आगरा में स्ट्रांग रूम के बाहर खड़ी गाड़ी से हथौड़ी-छेनी, ताले मिलने पर हंगामा, आजमगढ़ में रमाकांत यादव लाठी लेकर बैठे

Sayeed Pathan

यूपी पंचायत चुनाव: 75 जिला पंचायतों में कई वार्ड खत्‍म, लिस्‍ट हो गई है जारी

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!