Advertisement
अजब गजबटॉप न्यूज़

कल धरती के करीब से गुजरेगा क्षुद्रग्रह, अगले 10 वर्षों तक नहीं दिखेगा ऐसा अद्भुत दृश्य

  • अगले 10 वर्षों तक नहीं दिखेगा ऐसा अद्भुत दृश्य
    एक चक्कर पूरा करने में लगाता है 1.14 वर्ष का समय

आने वाले महीने में एक सितंबर को 20-40 मीटर चौड़ा क्षुद्रग्रह 2011 ES4 धरती के करीब से गुजरेगा। इसकी दूरी पृथ्वी से फिलहाल 1.2 लाख किलोमीटर आंकी गई है यानी यह धरती और चांद के बीच में काफी करीब होगा। लेकिन इसके धरती से टकराने की संभावना न के बराबर है। नासा के मुताबिक, इस क्षुद्रग्रह की सापेक्ष गति लगभग 8.16 किलोमीटर प्रति सेकंड है। अगले एक दशक तक पृथ्वी के पास से गुजरने वाले क्षुद्रग्रहों में से यह सबसे पास से गुजरेगा।

साल 2011 में इस क्षुद्रग्रह की खोज हुई थी। उस समय वैज्ञानिक केवल इस पर चार दिन तक नजर रख पाए थे। यह अपना एक चक्कर पूरा करने में 1.14 साल का समय लगाता है। धरती के साथ इसकी कक्षा सिर्फ 9 साल में एक बार इसे हमारे करीब लाती है। हालांकि, इसका मार्ग फिर भी काफी अलग होगा और इससे पृथ्वी या उससे जुड़ी किसी आर्टिफिशल सैटेलाइट को खतरा नहीं है।

Advertisement

नासा के जेट लैबोरेटरी के आंकड़ों के मुताबिक, यह क्षुद्रग्रह 1987 से 8 बार पृथ्वी के करीब से गुजरा है, लेकिन इस बार यह अब तक सबसे पास से गुजरेगा।

इससे पहले यह 2011 में 13 मार्च को पृथ्वी के सबसे नजदीक से होकर गुजरा था। उस समय यह पृथ्वी से 4,268,643 किलोमीटर दूर से गुजरा था। इस बार यह केवल 29376 किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। आधिकारिक तौर पर इस क्षुद्रग्रह का नाम 2011 ईएस3 है। बताया जा रहा है कि केवल 2032डीबी नाम का क्षुद्रग्रह इसी दूरी से पृथ्वी के पास से साल 2032 में गुजरेगा।

Advertisement

Related posts

आसमान से गिरा चिप लगा गुब्बारा, क्षेत्र में मची हड़कंप

Sayeed Pathan

NTA UGC NET Admit Card 2020 Live Updates: 16 सितंबर से होने वाले NET EXAM को NTA ने किया स्थगित, अब इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

Sayeed Pathan

ध्येय IAS ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 8 लाख,,प्रधान मंत्री राहत कोष में दिए 7.50 लाख रुपए

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!