Advertisement
उतर प्रदेशबस्ती

बस्ती :: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से, साइकिल सवार मजदूर की मौत

तबरेज आलम बनकटी बस्ती: महादेवा-महुली मार्ग पर लालगंज थाना के अंतर्गत कंचनपुर पोखरे के नजदीक पुल के पास रविवार की रात लगभग 8 बजे मजदूरी करके घर वापस आ रहे साइकल सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से  मार्ग दुर्घटना हो गया। जिससे गम्भीर  व्यक्ति को जिला अस्पताल में उपचार शुरू होते ही मौत हो गई।
महादेवा चौकी क्षेत्र के थरौली गांव निवासी 32 वर्ष सुनील पुत्र स्वर्गीय बालकेश रात साइकिल से मजदरी करके घर आ रहे थे। तभी रास्ते में कंचनपुर पोखरे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार को गंभीर चोट आई। मौजूद भीड़ मे से एक ने पहचान करके बताया कि थरैली के सुनील कुमार जो मजबूरी करते है तभी लोगों ने सुनील कुमार के घर पर सूचना दिया। परिवार तथा स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल सनुल कुमार की लगभग 9 बजे डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।
सुनील के चार बच्चे संजना, साहिल, सोल्जर, श्रेया हैं।  उनके पिता की कुछ वर्ष पहले ही मृत्यु हो गई थी मॉं दूसरे भाई के साथ रहकर गुजारा कर रही थी। सुनील कुमार के पत्नी शांति देवी बच्चों का पालन पोषण करने वाला कोई नहीं रह गया। परिवार के मां बीवी बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
मौके पर महादेवा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता, सत्यम यादव, प्रमोद कुमार शुक्ला मौके पर मौजूद वह कर शांति व्यवस्था बनाए रखें।

Related posts

पूरे जनपद में चलती रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं, स्‍वास्‍थ्‍य टीमें रहेंगी सतर्क

Sayeed Pathan

योगी के मंत्री ने मोदी के जन्मदिन पर तस्वीर पर चढ़ा दी माला, वीडियो हुआ वायरल

Sayeed Pathan

डीएसपी ज़ियाउल हक़ के हत्यारोपी गुलशन यादव को सपा ने दिया टिकट, कांग्रेस ने कहा क्या संदेश देना चाहते हैं अखिलेश

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!