Advertisement
उतर प्रदेशलखनऊ

उपमुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों की महिलाओं को, वितरित किया 50 करोड़ का चेक

  • महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों व संकुल स्तरीय संघ को परिक्रमा निधि तथा सामुदायिक निवेश विधि के वितरण कार्यक्रम में प्रयागराज मंडल की माताओं-बहनों को 50 करोड़ 53 लाख का चेक को वितरित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला सम्मान, सुरक्षा व स्वाभिमान को सरकार प्रोत्साहन दे रही है। सरकार ने महिलाओं की खुशहाली के लिए नए द्वार खोले हैं। महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण के लिए केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध व संकल्पबद्ध है।

Advertisement

उन्होंने प्रयागराज एवं हिंदी साहित्य का गौरव बढ़ाने वाले पंडित सुमित्रानंदन पंत जी के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और स्थानीय गणमान्य जनों को संबोधित किया। साथ ही स्थानीय प्रशासन को 10 लाख रुपए की लागत से सुमित्रानंदन पार्क का सुंदरीकरण करने के निर्देश दिए। प्रयागराज के सिविल लाइन स्थित खरबंदा प्रतिष्ठान में सिविल लाइंस व्यापार मंडल के प्रतिष्ठित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ संवाद किया।

Advertisement

Related posts

अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने, मुख्यमंत्री योगी का मनाया जन्मदिन,पौध रोपड़ कर किया उनके स्वस्थ्य जीवन और दीर्घ आयु की कामना

Sayeed Pathan

प्रदेश में निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश संरक्षण के लिए, 20 जनवरी से 20 फरवरी, 2023 तक युद्धस्तर पर चलेगा अभियान:-कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

Sayeed Pathan

स्वामी प्रसाद मौर्य का भाजपा में घटता कद, बेटे के लिए टिकट, इस्तीफे की वजह सरकार की गिनाईं नीतियां

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!