Advertisement
अन्यदिल्ली एन सी आर

सोनिया गांधी को पेट दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी। -फाइल फोटो

करीब छह महीने पहले भी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार शाम 7 बजे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डीएस राणा ने कहा कि उन्हें रुटीन टेस्ट के लिए भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

 

Advertisement

सोनिया ने पार्टी के राज्यसभा सांसदों के साथ वर्चुअल मीटिंग की थी

Advertisement

इससे पहले, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुबह पार्टी के राज्यसभा सांसदों के साथ वर्चुअल मीटिंग की थी। इस दौरान राजस्थान के सियासी संकट, कोरोनावायरस और लद्दाख में चीनी घुसपैठ और मोदी सरकार के मिस-मैनेजमेंट पर बात हुई।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मीटिंग में देश के कई ऐसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। मीटिंग में इस पर भी चर्चा हुई की महामारी के इस दौर में राज्यसभा सदस्य किस तरह से लोगों की मदद कर सकते हैं।

Advertisement

बता दें कि करीब छह महीने पहले भी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले साल तक सोनिया गांधी मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका जाती रही हैं। इस दौरान उनके बेटे राहुल गांधी या बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा साथ ही जाते हैं।

———————-

Advertisement

Source दैनिक भास्कर

Advertisement

Related posts

जानिए गाड़ियों में लगने वाले 7 रंगों की प्लेटों में हर रंग का मतलब

Sayeed Pathan

आरिफ कुरैशी ने उप चुनाव में जनसंपर्क कर, सपा प्रत्याशी के लिए मांगें वोट

Sayeed Pathan

मण्डलायुक्त, सहित जिले के 3 विधायक द्वारा मगहर महोत्सव का फीता काटकर किया गया भव्य शुभारम्भ

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!