Advertisement
राजनीति

भारतीय जनता पार्टी एक गुमराह पार्टी है,, जिसकी न कोई नीति है, न ही साफ नीयत:- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा को गुमराह पार्टी बताते हुए कहा है कि भाजपा की विभिन्न वर्गों के लिए न तो कोई नीति है और न ही नीयत।

कमल नाथ ने गुरुवार को एक्स पर लिखा, “भाजपा का नेतृत्व देश के किसान, नौजवान, महिलाओं, सरकारी कर्मचारी, दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक या किसी वर्ग के बारे में कोई भी नीति या नीयत स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। ऐसी गुमराह पार्टी से देश की रक्षा करने के लिए भारत के नागरिक तैयार हैं।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, भाजपा शुरू से इस चुनाव को मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही थी लेकिन भटकाते-भटकाते अब खुद ही भटक गई है। इस लोकसभा चुनाव में जनता का मानस अब स्पष्ट बन चुका है। इंडिया के लोग इंडिया गठबंधन को सत्ता की चाबी सौंपने वाले हैं।

इससे पहले बुधवार को कमल नाथ ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में आरक्षण एक बड़ा मुद्दा बन गया है। उन्होंने भाजपा पर संविधान बदलकर आरक्षण छीनने का आरोप लगाया था।

Advertisement

Related posts

मतगणना में गड़बड़ी फैलाने वालों को गोली मारने का आदेश,

Sayeed Pathan

उद्धव ठाकरे ने ली 19वें मुख्यमंत्री पद की शपथ

Sayeed Pathan

जन-महोत्सव में बदला माकपा महाधिवेशन : जनमत के बल पर बाधाओं को जीतने का चट्टानी संकल्प

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!