Advertisement
अपराध

मीडिया कर्मियों से मारपीट के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री समेत 20 सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत सपा के 21 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुरादाबाद में मीडिया कर्मियों से मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनके अंगरक्षकों के अलावा सपा कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने मुरादाबाद में एक पांच सितारा होटल में मीडिया कर्मियों से मारपीट की।

Advertisement

पाकबड़ा पुलिस ने अभियोग दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। इंडियन प्रेस एलाईवनेस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. तरुण पारासर ने पाकबड़ा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनके कार्यकर्ता 11 मार्च की शाम मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित होली डे रेजीडेंसी होटल में थे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेसवार्ता कर रहे थे। प्रेस कान्फ्रेंस खत्म होने के बाद होटल की लाबी में कुछ पत्रकारों ने अखिलेश यादव से कुछ व्यक्तिगत सवाल पूछा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री छटपटा उठे। तब अखिलेश यादव ने अपने सुरक्षा कर्मियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को पत्रकारों पर हमला करने के लिए उकसा दिया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी व सपा कार्यकर्ता मीडिया कर्मियों पर टूट पड़े। उन्होंने मीडिया कर्मियों को दौड़ा कर पीटा। इसमें कई पत्रकारों को गंभीर चोटें आईं। घायल पत्रकारों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। तहरीर के आधार पर पाकबड़ा पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री समेत 21 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Related posts

पूर्व राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने पर, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद पर मुकदमा दर्ज

Sayeed Pathan

संतकबीरनगर पुलिस ने 900 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश बताने वाले गलत नक्शे को लेकर ट्विटर इंडिया के MD पर केस दर्ज

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!