Advertisement
अपराध

पेट्रोल पंप पर युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 30.04.2021 को थानाक्षेत्र कोहड़ौर के मकूनपुर पेट्रोल पम्प के पास युवक की गोली मारकर हत्या कारित करने की घटना से संबंधित मुख्य आरोपी गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद।

दिनांक 30.04.2021 को समय करीब 21ः30 बजे रात्रि में थानाक्षेत्र कोहड़ौर के मकूनपुर पेट्रोल पम्प के पास एक युवक अरविन्द दुबे पुत्र वेदमणि दुबे नि0 शिवपुर दुबे पट्टी थाना कोहडौर की गोली मारकर मृत्यु कारित करने की घटना के संबंध में वादी की तहरीर पर थाना कोहड़ौर पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0 74/21 धारा 147, 148, 149, 302, 506, 120बी भादंवि का अभियोग विकास सरोज उर्फ वाले सरोज पुत्र राम अजोर सरोज नि0 शिवपुर दुबे पट्टी थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़ आदि 05 व्यक्तियों* के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।

Advertisement

थाना कोहड़ौर पुलिस द्वारा उक्त घटना से संबंधित मुख्य आरोपी विकास सरोज उर्फ वाले उपर्युक्त को गिरफ्तार कर लिया गया एवं गिरफ्तार अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त *अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर* बरामद किया गया। बरामदगी के संबंध में थाना कोहड़ौर पर *मु0अ0सं0 75/21 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया। (घटना के संबंध में पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विकास सरोज उर्फ वाले द्वारा बताया गया कि 5-6 माह पूर्व मेरा गांव में अरविन्द दुबे से विवाद हुआ था जिसमें उसने मुझे गाली दी थी तभी से मैं मौके की तलाश में था। कल दिनांक 30.04.21 को मौका मिलते ही मैने अपने साथियों की मदद से उसे गोली मार दी)

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

Advertisement

विकास सरोज उर्फ वाले सरोज पुत्र राम अजोर सरोज नि0 शिवपुर दुबे पट्टी थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ़

*बरामदगी-* अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर

Advertisement

*पुलिस टीम-* प्रभारी निरीक्षक श्री बच्चेलाल प्रसाद मय टीम थाना कोहड़ौर जनपद प्रतापगढ़

Advertisement

Related posts

वांछित पशु तस्कर,60 लाख कीमत की अवैध मार्फीन के साथ गिरफ्तार

Sayeed Pathan

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा सकुशल नाबालिग अपहृता बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता को परिजनों को किया गया सुपुर्द

Sayeed Pathan

चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, चोरी की 03 अदद मोटरसाइकिल के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!