Advertisement
संपादकीयराजनीति

आम आदमी पार्टी ने जारी किया 17 फ्रंटल जिलाध्यक्ष की सूची

संतकबीरनगर:-आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी को लेकर जोर शोर से चल रहीं है वहीं जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव और विजय आनंद उपाध्याय के नेतृत्व में 17 फ्रंटल जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया गया।
आपको बता दे की जिले के प्रतिष्ठत लक्ष्मी होटल & रेस्टोरेंट में आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जनपद गोरखपुर के सहजनवा विधानसभा से पंडित विजय आनंद उपाध्याय मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जहां जिलाअध्यक्ष रमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विजय आनंद उपाध्याय को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, विजय आनंद उपाध्याय और जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर शहर के प्रतिष्ठित लक्ष्मी होटल & रेस्टोरेंट में 17 फ्रंटलो के जिला अध्यक्ष को मनोनयन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी को उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में जो प्यार व समर्थन मिला है, उसी तर्ज पर आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर में विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने जा रही है।

Advertisement

इसी क्रम में सभी 17 प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों का चयन कर लिया गया है। इस बार उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी 403 विधानसभा सीटों पर मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़कर सरकार बनाने जा रही है। जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीणांचल से जनता का समर्थन मिलना उत्तर प्रदेश में नई सरकार का संकेत दे रही है। आज पार्टी के कार्यक्रम में बसपा के सेक्टर प्रभारी व BDC हरिश्चंद्र चौरसिया व पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश प्रसाद रमन तथा पूर्व BDC चंद्रेश कुमार ने बसपा छोड़ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं जिसका हमे आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जबरदस्त फायदा मिलेगा।

Advertisement

Related posts

संतकबीरनगर व गोरखपुर समेत, सपा ने घोषित किये सात जिलों और दो महानगर के अध्यक्ष

Sayeed Pathan

पहली बार कांग्रेस को भारी पड़ा नागरिकता कानून का विरोध, ये तो सोनिया ने सोचा भी नही होगा..

Sayeed Pathan

जानिए-महाराष्ट्र में कितनी बार और अन्य राज्यों में कितनी बार लगा राष्ट्रपति शासन

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!