Advertisement
उतर प्रदेशलखनऊ

यूपी में 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले, दिनेश चंद्र सहारनपुर के डीएम बने, मोनिका रानी बनी बहराइच की डीएम

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सहारनपुर के  डीएम को बदल दिया गया है। बहराइच के डीएम दिनेश चंद्र सिंह को सहारनपुर का नया डीएम बनाया गया है।

देवीपाटन मंडल के कमिश्नर महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को बदल दिया गया है।  अब योगेश्वर राम मिश्र  देवीपाटन के मण्डलायुक्त बने हैं। इसके अलावा राजभवन से कल्पना अवस्थी हटाई गई हैं और उनकी जगह सुधीर बोबड़े भेजे गए हैं।  वे राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव बने है,  सहारनपुर के डीएम अखिलेश सिंह  का भी स्थानांतरण हुआ है, उन्हें  बस्ती का मंडलायुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement

प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा को वेटिंग में भेजा गया है। इसके अलावा दो जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए है। अखिलेश सिंह की जगह दिनेश चंद्र को सहारनपुर जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है वही मोनिका रानी का तबादला करते हुए उन्हें जिलाधिकारी बहराइच बनाया गया है।

 

Advertisement

Related posts

ज्ञानवापी परिसर में लगातार तीसरे दिन एएसआई का सर्वे, ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार मशीन का सर्वे में हो रहा है इस्तेमाल

Sayeed Pathan

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दास्त नही::अजय कुमार लल्लू

Sayeed Pathan

पूर्व विधायक के निवास पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक,पार्टी की मजबूती के लिए अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!