Advertisement
संतकबीरनगर

SANTKABIR NAGAR:: इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित हुआ बृहद कैम्प, जिलाधिकारी और सोसाइटी ने गरीबों में वितरित की किये, कंबल त्रिपाल, धोती, टी शर्ट, मास्क, स्टोव, आक्सीमीटर

संतकबीरनगर। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी संत कबीर नगर द्वारा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय ग्राम- मंझरियागंगा में जिले के ऊर्जावान बहुमुखी प्रतिभा के धनी जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी संतकबीरनगर, जिला विकास अधिकारी एवं राम कुमार सिंह “सचिव” इंडियन रेडक्रॉस संतकबीरनगर के सौजन्य से बृहस्पतिवार को एक बृहद कैंप का आयोजन किया गया ।

Advertisement

वृद्धा आश्रम के सभी 60 पुरुष एवं महिला को कंबल, धोती एवं त्रिपाल देकर सम्मानित किया गया, इसके अतिरिक्त क्षेत्र के लगभग 1000 लोगों में कंबल त्रिपाल, धोती, टी शर्ट, मास्क, स्टोव, आक्सीमीटर तथा जूनियर हाईस्कूल की 70 छात्राओं को हाइजीनिक किट मास्क प्रदान किया गया।

Advertisement

उक्त कार्यक्रम में डा आलोक सिन्हा, उप चिकित्साधिकारी डा शैलेश सिंह, डा दिनेश चंद्रा चिकित्साधीक्षक 50 शैय्या आयुष आयुर्वेदा हॉस्पिटल प्रभारी, क्षेत्रीय आयुष एवं यूनानी अधिकारी डॉ श्याम श्रीवास्तव,डा अभिषेक कुमार उपाध्याय, डा नागेंद्र कुमार, डा राम शंकर गुप्ता,साथ-साथ बिनोद सिंह पूर्व ग्राम प्रधान, अवधेश वर्तमान ग्राम प्रधान, नागेंद्र सिंह, अमरेश पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, सहित हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स, एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


इस कार्यक्रम की लोगों ने भूरि भूरि प्रशंशा किया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया राम कुमार सिंह को जिनके प्रयास से इतना सुंदर कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Advertisement

Related posts

आपरेशन मुस्कान के तहत मेहदावल पुलिस द्वारा गुमशुदा हालात में घूमती हुई, 07 वर्षीय बच्ची को परिजनों को ढूंढ़कर किया गया सुपुर्द

Sayeed Pathan

मुख्‍यमन्‍त्री आरोग्‍य मेले में 1403 मरीजों हुआ इलाज, 18 रेफर

Sayeed Pathan

जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्तरुप से, मतगणना स्थल व ईवीएम स्ट्रांगरूम का किया निरीक्षण

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!