Advertisement
अपराधउत्तर प्रदेशबाराबंकी जनपद

अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कर हुए हत्याकांड का हुआ खुलासा, पति के साथ नाजायज संबंध को लेकर हुई थी महिला की हत्या -: रामनगर पुलिस

बाराबंकी ।
थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत घाघरा पुल के नीचे अज्ञात लड़की का शव दिनांक 24-12-2019 को मिलने पर वादी महेन्द्र सिंह यादव पुत्र नेत्रपाल ग्राम प्रधान ग्राम तपेसिपाह थाना रामनगर की सूचना पर थाना रामनगर पर गुमशुदगी अकिंत की गयी। पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाने से आयी चोटों से होना पाया गया। जिसके उपरान्त पीएम रिपोर्ट के आधार पर थाना रामनगर में मु0अ0सं0 643/19 धारा 302/201 भादवि में तरमीम किया गया। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा प्रारम्भ की गयी। अज्ञात शव की शिनाख्त निवासिनी अकबरी गेट थाना चौक जनपद लखनऊ के रुप में हुई।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त घटना का अनावरण कर अभियुक्तगण की तत्काल गिरफ्तारी करने के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर  कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा विवेचना के क्रम में धारा 120 बी भादवि की बढोत्तरी कर दिनांक 30.12.2019 को थाना रामनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. शहंशाह खान पुत्र स्व0 करीम खान 2. आयशा खान उर्फ शिल्पी द्विवेदी पत्नी शहंशाह खान मूल पता हसरत टाउन बरौरा हुसैनबाडी बालागंज थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ हाल पता केयर आफ सादाब हुसैन बरौरा हुसैनबाड़ी अलमास सिटी कालोनी बालागंज थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ को समय 9.30 बजे रानी बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त अफताब की गिरफ्तारी शेष है।

*पूछताछ का विवरण:-*
विवेचना से यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्ता आयशा के पति के साथ मृतका के नाजायज सम्बन्ध थे। इसी बात को लेकर दिनांक 24.12.2019 को अभियुक्ता ने अपने परिवारिक मित्र अफताब के साथ मिलकर मृतका को लखनऊ से गोण्डा ले जाते समय रास्ते में गला दबाकर मार दिया और उसके शव को घाघरा पुल के नीचे फेंककर चले गये।

Advertisement

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
1. शहंशाह खान पुत्र स्व0 करीम खान मूल पता हसरत टाउन बरौरा हुसैनबाडी बालागंज थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ (हाल पता केयर आफ सादाब हुसैन बरौरा हुसैनबाड़ी अलमास सिटी कालोनी बालागंज थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ)।
2. आयशा खान उर्फ शिल्पी द्विवेदी पत्नी शहंशाह खान मूल पता हसरत टाउन बरौरा हुसैनबाडी बालागंज थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ (हाल पता केयर आफ सादाब हुसैन बरौरा हुसैनबाड़ी अलमास सिटी कालोनी बालागंज थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ)।

*गिरफ्तारी का स्थान व समय:-*
आज दिनांक 30.12.19 को समय 9.30 बजे रानी बाजार थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।

Advertisement

*बरामदगी:-*
घटना में प्रयुक्त 01 अदद दुपट्टा।

*पुलिस टीम:-*
1. प्रभारी निरीक्षक के.के. मिश्रा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
2. का0 राजेन्द्र प्रसाद, का0 अखिलेश थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
3. रि0का0 मधु भारती थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
4. म0का0 बन्दना पाल, म0का0 रुपलता सिंह थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।

Advertisement

*घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उत्साहवर्धन हेतु 25,000 रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।*

Advertisement

Related posts

अन्तर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 03 सदस्यो को, इटावा पुलिस ने चोरी की 09 मोटरसाइकिल व अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया: जानें पूरा मामला

Sayeed Pathan

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में चला मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं की सुरक्षा हेतु जिले की एण्टी रोमियो टीम द्वारा किया गया जागरूक

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!