Advertisement
उत्तर प्रदेशलखनऊ

35 लाख दिहाड़ी मजदूरों को मिलेगी 1000 ₹ की आर्थिक सहायता – : मुख्यमंत्री

  • संकट की घड़ी में रोज कमाने वालों के साथ

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम रोज कमाकर खाने वालों के साथ हैं। वह घरों से न निकलें। हम प्रदेश के 35 लाख दिहाड़ी मजदूरों तथा खोमचे वालों को प्रति महीने 1000 रूपये की आर्थिक सहायता देंगे। इसके साथ ठेला खोमचा रेहड़ी आदि वाले करीब 15 लाख है, इन्हें भी हम 1000 रुपये देंगे। कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रदेश के एक करोड़ 65 लाख गरीब परिवारों को राशन फ्री मिलेगा। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज को बड़ा ऐलान किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के चलते प्रभावित दिहाड़ी मजदूरों को हजार-हजार रुपये देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रम विभाग में 20 लाख 37 हजार पंजीकृत श्रमिकों, दैनिक सफाईकर्मी ढेले वाले 15 लाख लोगों को भी भरण-पोषण के तौर पर एक हजार रुपये उनके एकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। प्रदेश में 20 लाख से ज्यादा श्रम विभाग के पंजीकृत मजदूर हैं। इसके अलावा नगर विकास के 16 लाख दिहाड़ी सफाई कर्मचारी, 58000 ग्राम सभाओं से 20-20 मजदूर लिए जाएंगे। इस हिसाब से मजदूरों की संख्या 80 लाख हो जाएगी।

Advertisement

Related posts

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25000 ₹ का इनामियाँ अपराधी गिरफ्तार

Sayeed Pathan

न्यूयार्क, सैन फ्रांसिस्को एवं लंदन से, यूपी में निवेश हेतु 04 लाख 07 हजार करोड़ रूपए के एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित

Sayeed Pathan

31 मार्च तक बढ़ेगी हज आवेदन की तिथि, हज मंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में दिए निर्देश

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!