Advertisement
राष्ट्रीय

पंजाब और चंडीगढ़ में लगा कर्फ़्यू, अब राजधानी दिल्ली में कर्फ़्यू की तैयारी

नई दिल्ली, । कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन की घोषणा के बावजूद लोगों के अनावश्यक घरों से निकलने पर कई राज्यों ने सख्त कदम उठाए हैं। पंजाब और चंडीगढ़ ने कर्फ्यू लगा दिया है। राजस्थान ने सेना की मदद लेने का फैसला किया है तो राजधानी दिल्ली में कर्फ्यू लगाए जाने की तैयारी सामने आ रही है। इसके साथ ही महाराष्‍ट्र में भी कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। देश के 30 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन किया गया। इससे देश के 548 जिले शामिल हैं।

अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी

Advertisement

पंजाब में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि के बावजूद लोग पाबंदियों का उल्लंघन कर रहे थे। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘यह सारे उपाय लोगों की बेहतरी के लिए किए जा रहे हैं। मैं खुश हूं कि लोग सहयोग कर रहे हैं। कुछ लोगों को सब की जिंदगी खतरे में डालने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू में किसी व्यक्ति विशेष को विशेष परिस्थिति में ही ढील दी जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, केंद्र शासित चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने भी कहा कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कर्फ्यू का निर्णय लिया गया है।

महाराष्‍ट्र में कर्फ्यू लगाने की घोषणा

Advertisement

कोरोना से निपटने में आम जनता का पर्याप्त सहयोग मिलता न देख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को राज्य में कर्फ्यू लगाने की घोषणा करते हुए कहा कि वायरस के खिलाफ निर्णायक जंग का समय आ गया है। अगर अभी नहीं संभले तो हालात बहुत ही भयावह हो जाएंगे। राज्य में सभी जिलों की सीमाएं सील कर दी गई हैं। निजी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।

अब पूरा हरियाणा लॉकडाउन

Advertisement

हरियाणा सरकार ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे सात जिलों में ही लाकडाउन का ऐलान किया था, लेकिन सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी 22 जिलों में लाकडाउन की घोषणा कर दी। अभी यह लाकडाउन 31 मार्च तक रहेगा। जरूरत पड़ने पर इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि हाल फिलहाल उसका क‌र्फ्यू लगाने का इरादा नहीं है। हरियाणा ने दूसरे राज्यों के सभी इंटर स्टेट बार्डर सील कर दिए हैं। अंतरराज्यीय बसें भी नहीं चलेंगी।

कर्फ्यू लगाने पर विचार कर रही गहलोत सरकार

Advertisement

राजस्थान सरकार भी कोई खतरा उठाने को तैयार नहीं है। सरकार सेना और अ‌र्द्धसैनिक बल से मदद लेने पर विचार कर रही है। लॉक डाउन के दूसरे दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में लोग अपने काम से बाहर आए तो पुलिस ने उन्हे वापस घर भेज दिया। लोगों से सहयोग नहीं मिलने पर कफ्र्यू लगाने की तैयारी कर रही है। इस बारे में मंगलवार को निर्णय लिया जाएगा। राज्य के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि सख्ती की जाएगी।

 

Advertisement

Source jnn

Advertisement

Related posts

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस- आइये करते हैं प्रेस की स्वतंत्रता पर सूक्ष्म चर्चा

Sayeed Pathan

दिल्ली में फंसे यूपी के सबसे ज्यादा श्रमिक, जानिए शनिवार तक विभिन्न राज्यों में पंजीकृत श्रमिकों की संख्या

Sayeed Pathan

केन्द्रीय कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ा 1 जनवरी 2022 से लागू होगा; 50 लाख कर्मचारी और 65 लाख पेंशनधारियों को फायदा

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!