Advertisement
राष्ट्रीय

सुशांत परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़,सदमें में भाभी ने तोड़ा दम

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से अभी उनका परिवार उबर भी नहीं पाया था कि उन पर एक और बार दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, सुशांत सिंह की भाभी सुधा देवी का सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह सुशांत के निधन से सदमे में थीं।

जानकारी के अनुसार, सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह की पत्नी सुधा का निधन उस वक्त हुआ, जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। सुशांत के खुदकुशी कर लेने की खबर सुनने के बाद से ही वह सदमे में थीं और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। इस वजह से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी।

Advertisement

परिजनों ने बताया कि बीते कुछ समय से सुधा बीमार थीं। रविवार को जैसे ही उन्होंने सुशांत की मौत की खबर सुनी उनकी हालत और भी बिगड़ने लगी। वह बार-बार बेहोश हो जाती थीं।

Advertisement

Related posts

राष्ट्र को समर्पित हुआ नया संसद भवन: पीएम ने कहा हमें विश्वास है नये भारत के सृजन का आधार बनेगा नया संसद भवन

Sayeed Pathan

मज़दूरों की बदहाली का जिम्मेदार कौन,खुद मज़दूर या सरकार या राजनैतिक दल-:पढ़िये हमारे मन की बात

Sayeed Pathan

केंद्र सरकार को अब नहीं पसंद ‘इंडिया’, भारत के संविधान से ‘इंडिया’ शब्द हटाने पर विचार, विशेष सत्र में आ सकता है बिल

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!