Advertisement
राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का निधन

कोलकाता
पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का आज निधन हो गया। वह 78 साल के थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी और इलाज के लिए वह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने ट्वीट कर दी जानकारीसोमेन मित्रा के निधन की खबर पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल के लिए जरिए साझा की है। कांग्रेस पार्टी ने लिखा- ‘WBPCC के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली है। यह हमारे लिए बड़ी क्षति है, हमारी संवेदनाएं दादा के परिवार के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’बी

Advertisement

रविवार को तबीयत में थोड़ा सुधार हुआ था

सोमेन मित्रा का इलाज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में चल रहा था और रविवार को जानकारी मिली थी कि उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ है। डॉक्टर ने बताया था, ‘उनकी तबीयत में सुधार है लेकिन किडनी संबंधी रोग के चलते उनके क्रिएटिनिन का स्तर अब भी बढ़ा हुआ है। उनके हृदय की हालत भी कमजोर है, लेकिन खतरे से बाहर है।’ फिलहाल वह अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Advertisement

——————-

Source NBT

Advertisement

Related posts

आज की तारीख ने दिया संदेश,भारत मे कटुता का कोई स्थान नहीं-पीएम मोदी

Sayeed Pathan

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 05 महत्वपूर्ण निर्णय, करोड़ो लोग निर्णय से होंगे लाभान्वित::पीएम मोदी

Sayeed Pathan

सच निकला केजरीवाल का ट्वीट,जिस देश का गृहमंत्री अमित शाह हो उस…….

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!