Advertisement
अपराधउतर प्रदेश

विकास दुबे कांड: पहली बार जय वाजपेयी की पत्नी आई सामने, फूट फूट कर रोई फिर किया बड़ा खुलासा…

विकास दुबे कांड में अब जय बाजपेयी की पत्नी स्वेता बाजपेई सामने आई हैं। स्वेता का कहना है कि मेरे पति को जबरन फंसाया जा रहा है। उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। हमारे परिवार को इस मामले में घसीटा जा रहा है। मेरे पति का इन सब मामलों से कोई लेनादेना नहीं है। पुलिस ने सभी सीसीटीवी चेक किए हैं। मेरे पति घर पर थे फिर भी उन्हें आरोपी बनाया गया। बता दें कि बिकरू कांड की जांच कर रही एसआईटी ने दहशतगर्द विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई और उससे जुड़े दस लोगों की संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है ।

Advertisement

जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में पूछा गया है कि उनकी संपत्तियां कहां-कहां पर हैं और उनकी कितनी कीमत है। संपत्तियां अवैध रूप से कब्जाई गईं या किसी और तरीके से खरीदी गईं समेत अन्य जानकारियां भी एसआईटी ने मांगी हैं। जिला प्रशासन ने रजिस्ट्री विभाग को रिपोर्ट तैयार कर सौंपने की जिम्मेदारी दी है। रजिस्ट्री विभाग को इसका भी पता करना होगा कि जय और उसके लोगों ने अगर संपत्तियां खरीदी हैं तो लगाए गए स्टांप, संपत्ति की वास्तविक स्थिति के अनुसार हैं या फिर उसमें भी घपला किया गया है।

Advertisement

विकास दुबे को मदद पहुंचाने के आरोप में एसटीएफ के हत्थे चढ़े शहर के नए नवेले अरबपति जय बाजपेई की संपत्तियों की जांच आयकर विभाग की बेनामी विंग ने शुरू कर दी है। बेनामी विंग इनकी घोषित और अघोषित संपत्तियों की पड़ताल करेगी। अफसर इसका ब्यौरा जुटा रहे हैं। फिलहाल आर्यनगर, पनकी और स्वरूप नगर में स्थित सात संपत्तियों पर जांच केंद्रित की गई है।

विभागीय सूत्र बताते हैं कि पुलिस की अब तक की जांच में जय बाजपेई की अकूत संपत्तियों का जिक्र सामने आया है। एक-एक संपत्ति की प्रमाणिक तरीके से जांच की जाएगी कि इन्हें खरीदने के लिए धन कहां से आया। यह भी देखा जाएगा कि ये संपत्तियां वास्तव में जय बाजपेई की हैं या विकास दुबे की हैं। जय और इनके पारिवारिक सदस्यों के पास देश और विदेश में तीन दर्जन संपत्तियों होने की जानकारी सामने आई है।

Advertisement

फिलहाल ब्रह्मनगर में छह मकान, आर्यनगर में एक अपार्टमेंट में आठ फ्लैट और पनकी में एक डयूप्लेक्स कोठी की जांच की जा रही है। इसके बाद अन्य संपत्तियों की जांच होगी। यह भी पता चला है कि जय और विकास दुबे का पैसा शहर के अस्पताल, होटलों और अपार्टमेंटों में लगा है।

Advertisement

बता दें ब्रह्म नगर का रहने वाला जय बाजपेयी करीब सात वर्ष पहले एक प्रिंटिंग प्रेस में महज कुछ हजार रुपये की नौकरी करता था। देखते-देखते वह अरबपति बन गया। बिकरू कांड के ठीक एक दिन बाद जय को काकादेव पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

—————————–

Advertisement

Source amarujala

Advertisement

Related posts

5000 हजार रुपए घूस लेते हुए राजस्व निरीक्षक हुआ गिरफ्तार

Sayeed Pathan

परिवहन निगम द्वारा उत्कृष्ट दैनिक आय रु0 32.98 करोड़ अर्जित करने पर, परिवहन मंत्री ने निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी बधाई

Sayeed Pathan

यूपी : पंचायती राज विभाग ने, ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के लिए 1441 करोड़ रुपये जारी किए

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!