उतर प्रदेशलखनऊ

परिवहन निगम द्वारा उत्कृष्ट दैनिक आय रु0 32.98 करोड़ अर्जित करने पर, परिवहन मंत्री ने निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी बधाई

  • शत-प्रतिशत बसों को ऑनरोड किया जाय- दयाशंकर सिंह

लखनऊः उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने होली के अवसर पर 03 मार्च से 13 मार्च, 2023 की प्रातः काल तक सभी दिवसों में आज परिवहन निगम द्वारा उत्कृष्ट दैनिक आय रु0 32.98 करोड़ अर्जित करने पर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद, सहारनपुर एवं लखनऊ सर्वाधिक आय अर्जित करने वाले क्षेत्र रहे। इन क्षेत्रों द्वारा सम्मिलित रुप से 10 करोड़ रूपये से अधिक की आय अर्जित की गयी।

दयाशंकर सिंह ने बताया कि सभी क्षेत्रों द्वारा दि0 12 मार्च एवं 13 मार्च की सुबह 8.00 बजे तक 25.51 लाख यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करायी गयी। गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, हरदोई, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, नोएडा एवं सहारनपुर द्वारा विशेष रूप से उत्कृष्ट आय अर्जित की गई। उन्होंने साथ ही निर्देश दिये कि इस तरह के कार्य सामान्य दिवसों में भी किया जाय। शत-प्रतिशत बसों को ऑनरोड किया जाय।

Advertisement

श्री सिंह ने बताया कि नई बसों को बस बेड़े में जोड़ा जा रहा है, जिससे कि यात्रियों को सुगम एवम सुविधाजनक यात्रा प्रदान की जा सके। उन्होंने बताया कि हाल ही में परिवहन निगम को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 115 नये बसें मुहैया कराई गई हैं। राजधानी लखनऊ को राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा से सभी जनपदों से जोड़ा जा चुका है। साथ ही 39 साधारण बसें आवश्यकतानुसार विभिन्न डिपोज में लगाई गई है।

Advertisement

Related posts

यूपी कांग्रेस की बस में नई राजनीति,,लिस्ट में ऑटो और बाइक के नंबर !

Sayeed Pathan

शादी की जि़द पर अड़े युवक ने युवती के घर किया हंगामा, पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शुरू की जांच

Sayeed Pathan

रविदास जयंती के शुभ अफसर पर झंडे का हुआ आयोजन

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!