Advertisement
अपराधउतर प्रदेश

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले निलम्बित उपनिरीक्षक को इटावा पुलिस ने किया गिरफ्तार

इटावा ।  प्रधानमंत्री  एवं मुख्यमंत्री  के विरूद्व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने तथा हिन्दू देवी देवताओं के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले निलम्बित उ0नि0 को एसओजी इटावा व थाना फ्रेण्ड्स कालोनी पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार।

*प्रकरण का संक्षिप्त विवरण-*

Advertisement

जनपद इटावा में तैनात उपनिरीक्षक विजय प्रताप द्वारा पूर्व में स्वयं के द्वारा किये गये कृत्यों के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ की गयी थी। इसी दौरान निलम्बित उपनिरीक्षक द्वारा अपने सोशल साइट्स फेसबुक अकाउण्ट, ट्वीटर अकाउण्ट आदि माध्यमों से देशी विरोधी तथा विभाग के विरूद्व टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही थी। जिसके आधार पर निलम्बित उ0नि0 के विरूद्व थाना सिविल लाइन पर निम्न अभियोग पंजीकृत किये गये थे।

1. दिनांक 26.08.2020 को वादी  अजय प्रताप सिंह धाकरे जिलाध्यक्ष भाजपा इटावा द्वारा तहरीर दी गयी कि पुलिस लाइन इटावा के निलम्बित उपनिरीक्षक विजय प्रताप द्वारा सोशल मीडिया पर माननीय मुख्यमंत्री व माननीय प्रधानमंत्री महोदय के विरूद्व आपत्तिजनक टिप्पणी करके द्वेष भावना फैलाने का काम किया जा रहा है जिससे आमजन में आक्रोश व्याप्त है तथा कभी भी शांति भंग हो सकती है। तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 319/20 धारा 124ए भादवि व 66 आईटी एक्ट अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।

Advertisement

2. दिनांक 26.08.2020 को  शैलेन्द्र चैधरी द्वारा थाना सिविल लाइन पर तहरीर दी गयी कि पुलिस लाइन इटावा के निलम्बित उपनिरीक्षक विजय प्रताप द्वारा सोशल मीडिया पर ब्रह्माणों व हिन्दू देवी देवताओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है जिससे जिससे लागों की आस्था को ठेस पहुंच रही है जिससे कभी भी सामाजिक सौहार्द खराब हो सकता है। इस सूचना के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 320/20 धारा 153ए,153बी भादवि व 66एफ आईटी एक्ट अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।

3. दिनांक 27.08.2020 को  संजीव कुमार गौतम प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन इटावा द्वारा थाना सिविल लाइन पर सूचना दी गयी कि निलम्बित उ0नि0 विजय प्रताप व उनके अन्य अज्ञात साथियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से जाति एवं वर्ग विशेष के प्रति द्वेष एवं सामाजिक सौहार्द बिगडने तथा हत्या कर देने जैसे जगन्ध अपराध के प्रति उकसाने वाले पोस्ट करना पुलिस बल जैसे अनुशासित बल में रहते हुए भी अपने उच्चाधिकारियों के प्रति असंसदीय भाषा का प्रयोग करना पुलिस बल में जाति आधार पर आक्रोश उत्पन्न होने की पूर्ण संभावना है। इसी क्रम में तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 324/20 धारा 189,504,506 भादवि व 66एफ आईटी एक्ट एवं 2/3 पुलिस द्रोह अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया।

Advertisement

4. दिनांक 23.07.2020 को अधिवक्ता धर्मेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना सिविल लाइन पर तहरीर दी गयी कि पुलिस लाइन से निलम्बित चल रहे उ0नि0 विजय प्रताप द्वारा उनके साथ मारपीट एवं गाली गलौज की गयी है जिलके संबंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 291/20 धारा 323/504/506/427 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया ।

5. दिनाकं 27.03.2020 को उ0नि0 विजय प्रताप द्वारा थाना सहसो क्षेत्रान्तर्गत एक गावं में लोगो के साथ मीटिंग कर हिन्दु देवी देवताओ के विरूद्ध आपत्ति जनक एवं भडकाऊ भाषा का प्रयोग करते हुए उनकी मूर्ति खंडित करने का प्रयास किया गया था जिसके संबंध में थाना सहसो पर मु0अ0सं0 17/20 धारा 188,269,295 भादवि थाना सहसों जनपद इटावा।

Advertisement

उपरोक्त पंजीकृत किये गये अभियोग के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेण्ड्स कालोनी द्वारा प्रारम्भ की गयी तथा लगाये गये आरोपों की सम्पर्ण जांच हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा एसओजी इटावा व थाना फ्रेण्ड्स कालोनी से टीम गठित की गयी थी।

गठित टीमों द्वारा कार्यवाही कर एवं सभी तथ्यों की जांच कर सभी सक्ष्यों को एकत्रित करते हुए कल दिनांक 18.09.2020 को पुलिस टीम द्वारा आईटीआई चैराहे के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. विजय प्रताप सिंह पुत्र  तारा चन्द्र नि0 सहुवारी पोस्ट चकरा जनपद मऊ।

*पुलिस टीम-* प्रथम टीम-  सत्येन्द्र सिंह यादव प्रभारी एसओजी इटावा,  वी0के0 सिंह प्रभारी सर्विलांस मय टीम।

Advertisement

*द्वितीय टीम-*  प्रमोद कुमार शुक्ला प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेण्ड्स कालोनी मय टीम।

*मीडिया सेल*

Advertisement

*जनपद-इटावा।*

Advertisement

Related posts

यूपी के मेरठ में फर्जी कर्नल गिरफ्तार, सेना में भर्ती के नाम पर युवाओं को बना चुका ठगी का शिकार

Sayeed Pathan

वेंटिलेटर पर पहुँची यूपी की कानून व्यवस्था,टीम-11 दे रही है झूठे आंकड़े -: दीपक सिंह

Sayeed Pathan

पुरानी पेंशन का प्रस्ताव कैबिनेट से बहाल, 1.75 लाख शिक्षक कर्मचारी पुरानी पेंशन के दायरे में, अटेवा ने मनाया जश्न

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!