Advertisement
अन्य

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 43 आईपीएस अफसरों का तबादला, डॉ कौस्तुम्भ बनाए संतकबीरनगर के एसपी

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लगातार मजबूत करने के प्रयास में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार को 43 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 24 एएसपी भी हैं। विधान परिषद चुनाव के मतदान समाप्त होते ही 43 आइपीएस अफसरों के तबादले में 16 एसएसपी तथा एपसी भी बदले गए हैं।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में मंगलवार को बड़ा फेरबदल किया गया। शासन ने 16 जिलों के एसपी समेत 43 आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 2015 बैच के दस आइपीएस अधिकारियों को जिलों की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा 2016 व 2017 बैच के आइपीएस अधिकारियों को भी जिलों में अहम पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

2015 बैच के 14 आइपीएस अधिकारियों ने सीओ व एएसपी के पदों पर अपना मूलभूत प्रशिक्षण पूरा किया है। इस बैच के सभी आइपीएस अधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट भी की थी। मुख्यमंत्री ने युवा अफसरों को फील्ड में प्रमुख पदों पर तैनाती को प्राथमिकता दी है। कानपुर के बहुचर्चित संजीत हत्याकांड में लापरवाही की दोषी तत्कालीन एएसपी अपर्णा गुप्ता को बीते दिनों निलंबित किया गया था। अब बहाली के बाद उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीजीपी मुख्यालय में तैनात रहीं अपर्णा गुप्ता को एसपी रेलवे मुरादाबाद बनाया गया है। फीरोजाबाद, संभल, कन्नौज, ललितपुर व अमरोहा में दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके एसपी भी बदले गए हैं। 2016 व 2017 बैच के 10 आइपीएस अधिकारियों को सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) से अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पदों पर तैनाती दी गई है।

Advertisement

माना जा रहा है कि बलरामपुर में पत्रकार व हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता की जलाकर की गई हत्या व अन्य घटनाओं को लेकर एसपी बलरामपुर देव रंजन वर्मा को हटाया गया है। उन्हें एसआइटी में तैनाती दी गई है। सूत्रों का कहना है कि कुछ अन्य जिलों में भी शिकायतों के चलते एसपी को हटाने का निर्णय किया गया। जल्द कुछ अन्य आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी हो सकती है।

2015 बैच के इन अफसरों को मिली जिले की कमान

Advertisement

नाम – वर्तमान तैनाती – नवीन तैनाती

1. चक्रेश मिश्रा – एसपी यमुनापार, प्रयागराज – एसपी संभल।

Advertisement

2. सुकीर्ति माधव – एसपी सुरक्षा, वाराणसी – एसपी शामली।

3. डॉ.कौस्तुभ – एसपी नगर, गोरखपुर – एसपी संतकबीरनगर।

Advertisement

4. अपर्णा गौतम – एसपी ग्रामीण, शाहजहांपुर – एसपी औरैया।

5. अविनाश पांडेय – एसपी ग्रामीण, मेरठ – एसपी मैनपुरी।

Advertisement

6. नीरज कुमार जादौन – एसपी ग्रामीण, गाजियाबाद – एसपी हापुड़।

7. अमित कुमार द्वितीय – अपर पुलिस आयुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट – एसपी चंदौली।

Advertisement

8. प्रमोद कुमार – एसपी पूर्वी, आगरा – एसपी ललितपुर।

9. अशोक कुमार मीना – एसपी ग्रामीण, सहारनपुर – एसपी फतेहगढ़।

Advertisement

10. सतपाल – एसपी नगर, मुजफ्फरनगर – एसपी फतेहपुर।

अन्य तबादले

Advertisement

नाम – वर्तमान तैनाती – नवीन तैनाती

1. अमरेन्द्र प्रसाद सिंह – एसपी कन्नौज – एसपी सोनभद्र।

Advertisement

2. सुनीति – एसपी औरैया – एसपी एसपी अमरोहा।

3. विपिन टाडा – एसपी अमरोहा – एसपी बलिया।

Advertisement

4. संजीव सुमन – एसपी हापुड़ – पुलिस उपायुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट।

5. अभिषेक – एसपी नगर, अलीगढ़ – पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट।

Advertisement

6. रवि कुमार – एसपी पश्चिमी, आगरा – पुलिस उपायुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट।

7. अजय कुमार – एसपी मैनपुरी – एसपी फीरोजाबाद।

Advertisement

8. प्रशांत वर्मा – एसपी फतेहपुर- एसपी कन्नौज।

9. हेमंत कुटियाल – एसपी चंदौली – एसपी बलरामपुर।

Advertisement

10. सोनम कुमार – एएसपी गोरखपुर – एएसपी ग्रामीण गोरखपुर।

11. निपुण अग्रवाल – एएसपी अयोध्या – एएसपी शाहजहांपुर।

Advertisement

12. केशव कुमार – एएसपी गाजियाबाद – एएसपी मेरठ।

13. के.वेंकट अशोक – एएसपी प्रयागराज – एएसपी आगरा।

Advertisement

14. इराज राजा – एएसपी मेरठ – एएसपी गाजियाबाद।

15. सत्यजीत गुप्ता – एएसपी कानपुर नगर – एएसपी आगरा।

Advertisement

16. कुलदीप सिंह गुणावत – एएसपी मुरादाबाद – एएसपी अलीगढ़।

17. आदित्य लांगेह – एएसपी वाराणसी – एएसपी सुरक्षा वाराणसी।

Advertisement

18. अर्पित विजय वर्गी – एएसपी सहारनपुर – एएसपी मुजफ्फरनगर।

19. कासिम आब्दी – सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट – अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट।

Advertisement

20. सौरभ दीक्षित – एएसपी आगरा – एएसपी प्रयागराज।

21. अतुल शर्मा – एएसपी एटीएस लखनऊ – एएसपी सहारनपुर।

Advertisement

22. आशीष श्रीवास्तव – एएसपी सोनभद्र – एएसपी अभिसूचना लखनऊ।

23. यमुना प्रसाद – एसपी संभल – पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय।

Advertisement

24. नित्यानंद राय – एसपी शामली – एसपी अभिसूचना लखनऊ।

25. बृजेश सिंह – एसपी संतकबीरनगर – एसपी यूपी 112 लखनऊ।

Advertisement

26. देवेंद्र नाथ – एसपी बलिया – एसपी सीबीसीआइडी, लखनऊ।

27. देवरंजन वर्मा – एसपी बलरामपुर – एसपी एसआइटी लखनऊ।

Advertisement

28. स्वप्निल ममगैन – पुलिस उपायुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट – एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ।

29. चारू निगम – पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिनरेट – सेनानायक छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ।

Advertisement

30. अपर्णा गुप्ता – एसपी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ – एसपी रेलवे मुरादाबाद।

31. मिर्जा मंजर बेग – एसपी ललितपुर – एसपी उप्र पावर कारपोरेशन।

Advertisement

32. अनिल मिश्रा – एसपी फतेहगढ़ – एसपी प्रशासन डीजीपी मुख्यालय लखनऊ।

33. सचींद्र पटेल – एसपी फीरोजाबाद – एसपी एटीएस लखनऊ।

Advertisement

Related posts

ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से जानिए आज का राशि फल

Sayeed Pathan

बदहाल सड़कों का ,कोई नहीं निगहबान:- “राहगीरों के लिए मुसीबत बना, महुली सिसवनिया मार्ग”

Sayeed Pathan

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन 06 फरवरी 2023 को

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!