Advertisement
अन्यउतर प्रदेश

तीन दिन मौसम रहेगा खराब- मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया हाई-एलर्ट

प्रदेश में अगले तीन दिन का मौसम सेहत को नासाज करने वाला रहेगा। इस दौरान जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम के मिजाज को देखते हुए सेहत के लिए भी अलर्ट जारी किया है। नए साल में दो जनवरी से बारिश के आसार बन रहे हैं। पर फिलहाल लोगों को शीत लहर का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा एक जनवरी तक मौसम काफी ठंडा रहेगा। अगले तीन दिन लोगों को सेहत का खास ख्याल रखना होगा, क्योंकि शीत लहर चलेगी। सुबह शाम कड़ाके की ठंड रहेगी। दून में भी दोपहर में वक्त में धूप तो खिलेगी, लेकिन ठंडी हवाएं चलेंगी। उन्होंने कहा कि हेल्थ एक्सपर्ट ने इस स्थिति के लिए चेताया है।

Advertisement

इसी वजह से यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि दून में मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री रहा, जबिक न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने की संभावना है। दिन के वक्त में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा। उन्होंने बताया कि दो जनवरी के बाद बारिश के आसार बन रहे हैं, इसके बाद कोल्ड डे कंडीशन जैसे हालात से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

हरिद्वार उधमसिंहनगर में घना कोहरा
मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के मैदानी हिस्सों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर हरिद्वार और उधमसिंहनगर में लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति अगले तीन दिन तक बनी रहेगी। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की वजह से वाहनों के रपटने का खतरा होगा।

Advertisement

मसूरी में मौसम ने बदली करवट,ठंड बढी
मसूरी। 
पर्यटन नगरी मसूरी में सुबह से लेकर सांम पांच बजे तक खिली धूप के बाद अचानक मौसम के करवट बदलते ही आसमान में काले बादल छा गये व शहर में चारों ओर कोहरा पसर गया।मंगलवार को मसूरी मे मौसम पल पल बदलता रहा,सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाये रहे ,दोपहर 12 बजे करीब आसमान से बादल छटने के बाद चटख धूप खिली रही व सांम पांच बजे करीब अचानक मौसम का मिजाज बदल गया व आसमान में बादल छाने के साथ ही शहर मे कोहरा पसरा हुआ नजर आया।

वहीं सर्द हवाओं के चलने से ठंड बढ गई,ठंड से बचने के लिए बाहर से आये पर्यटक दुकानों में गर्म कपडों की खरीदारी करते हुए नजर आये। इस बारे में अमृतसर से आयी हेमा मलिक व अंशुल सिंह ने बताया कि वे आज सुबह ही मसूरी पहुंचे तब यहां पर मौसम काफी गर्म था,लेकिन सांम को अचानक मौसम के करवट बदलते ही यहां पर ठंड का प्रकोप बढ गया है,बताया कि ठंड से बचने के लिए उन्हे गर्म कपडों की खरीदारी करनी पड़ी।

Advertisement

वहीं कहा कि अब उन्हें मसूरी धनोल्टी में बर्फबारी होने का इंतजार है। वहीं तापमान में आई गिरावट के चलते फिर बर्फबारी होने की संभावना बन रही है। वहीं मंगलवार को मालरोड़ व पय्रटक स्थलों पर बहुत कम पर्यटक नजर आये। ठंड बढने से अधिकांश पर्यटक होटलों की ओर चले गये। वहीं ठंड से बचने के लिए शहर के चौक चौराहों पर कुछ पर्यटक अलाव सेकते हुए भी नजर आये।

वहीं पय्रटक स्थल धनोल्टी में भी मौसम का मिजाज बदला बदला रहा। सुबह हल्की धूप खिली रही। दोपहर दो बजे बाद मौसम का मिजाज बदलते ही सर्द हवायें चलनी शुरू हो गई। वहीं तापमान मे आई भारी गिरावट के चलते धनोल्टी के साथ ही उंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना बनी हुई है। मंगलवार को बड़ी संख्या में बर्फ देखने के लिए पर्यटक धनोल्टी पहुंचे,जिससे मुख्य बाजार में काफी रैनक रही व व्यापारी भी काफी खुश नजर आये

Advertisement

इस बारे में स्थानीय दुकानदार देवेंद्र बेलवाल ने बताया कि यहां पर काफी भीड रही और कुछ पर्यटक अभी भी वहां रूके हुए हैं,जिनकों बर्फबारी होने का इंतजार हैं। बताया कि यहां पर मौसम काफी ठंडा हो गया है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है,जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि देर रात तक यहां पर बर्फबारी हो सकती है।

 

Advertisement

Related posts

एसएसपी सहारनपुर ने 02 उपाधीक्षक सहित एक दर्जन से अधिक, निरीक्षक और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में किया बदलाव

Sayeed Pathan

अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ दो पशु तस्करों को, लोनीकटरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना हैदरगढ़ तथा लोनीकटरा का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!