Advertisement
महाराष्ट्रमुंबई

मुंबई वासियों के लिए खुशखबरी- एक फरवरी से लोकल ट्रेन से कर सकेंगे यात्रा, लेकिन यात्रा के लिए समय निर्धारित

मुंबई
आखिरकार 9 महीने के लंबे इंतजार के बाद मुंबईवासियों के लिए लोकल ट्रेन की सेवा शुरू की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार के निवेदन स्वीकार करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आम जनता को निर्धारित समय के दौरान लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति दे दी है। सरकार ने अपने इस पत्र में लिखा था कि लोकल ट्रेन में आम आदमी को ऐसे समय में सफर करने की इजाजत दी जाए, जिससे लोकल में ज्यादा भीड़ भाड़ ना होने पाए। इस वजह से अब सुबह पहली लोकल शुरू होने से लेकर सुबह 7 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक और रात 9 बजे से लेकर आखिरी लोकल सेवा चलने तक लोगों को यात्रा करने की अनुमति दी गई है।

Advertisement

इस समय यात्रा की अनुमति नहीं होगी
रेलवे स्टेशन और लोकल ट्रेन में भीड़ भाड़ ना हो। इसलिए सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे दोपहर तक और शाम को 4 बजे से लेकर 9 बजे तक के बीच लोकल ट्रेन में आम आदमी को सफर करने की इजाजत नहीं होगी।

 

Advertisement

नौ महीने से बंद थी लोकल सेवा
कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से तकरीबन 9 महीनों से आम आदमी को यात्रा करने की अनुमति नहीं थी। हालांकि तमाम राजनीतिक पार्टियों और नागरिक संगठन इस बात की मांग समय-समय पर सरकार से करते रहे थे। लेकिन कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए सरकार वेट एंड वॉच की मुद्रा में थी। हालांकि कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस बात के संकेत दिए थे कि आम आदमियों के लिए भी लोकल ट्रेन को जल्द ही शुरू किया जाएगा। जिसके तहत कुछ दिनों पहले पश्चिम रेलवे ने अपनी सभी लोकल सेवाओं को पूर्ण रूप से चलाना शुरू किया था। जिसके कुछ दिन बाद ही महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला आम जनता के हित में लिया है।

Advertisement

Related posts

ड्रामा सरकार बनाने का,जानिए कौन सी गणित में जुटी भाजपा

Sayeed Pathan

जानिए : जमीयत उलेमा-ए हिन्द द्वारा “सद्भावना मंच के गठन का असली मक़सद

Sayeed Pathan

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक हुई निरस्त,खतरे में पड़ी सीएम की कुर्सी

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!