Advertisement
दिल्ली एन सी आर

दिल्ली में भयंकर गर्मी, आम जनमानस परेशान

नई दिल्ली । दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मार्च के महीने में गर्मी का 76 साल पुराना रेकॉर्ड टूट गया। इससे पहले मार्च के महीने में दिल्ली में 1945 में 40 के पार पारा गया था। उस साल 31 मार्च को 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था।

दिल्ली में भयंकर गर्मी
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 3 डिग्री ऊपर है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इससे पहले रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा।

Advertisement

दिल्ली सफदरजंग का रेकॉर्ड
Year Date Max temp (C)
1945 31 40.5
1973 29 39.6
2004 23 39.2

2010 21 39.2
2021 29 40.1

Advertisement

रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रहा
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रहा। स्काईमेट के अनुसार 2011 से अब तक की यह सबसे गर्म होगी होगी। 2011 पर होली 19 मार्च को पड़ी थी और इस दिन तापमान 35.4 डिग्री रहा था। वहीं 12 मार्च 2017 को सबसे ठंडी होली रही थी जब तापमान महज 23.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

आज का तामपान
आया नगर 40.6
जाफरपुर 41.0
मंगेशपुर 40.7

Advertisement

नजफगढ़ 41.8
नरेला 41.7
पीतमपुरा 41.6
पूसा 41.5

स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स -40.8

Advertisement

होली के दिन नहीं हुई बारिश
2011 से ही होली के दिन बारिश नहीं हुई है। इस साल भी होली पर मौसम शुष्क ही बना रहेगा। इतना ही नहीं होली पर अधिक गर्मी की वजह इस बार गर्मियों के पहले शुरू होने के साथ होली के लेट आने को भी माना जा रहा है। 2010 में होली 28 फरवरी को ही पड़ी थी। जबकि इस बार होली 29 मार्च को है। 2000 से अब तक यह तीसरा मौका है जब होली 24 मार्च के बाद पड़ी है। इनमें 2005 को होली 25 मार्च को और 2013 में होली 27 मार्च को पड़ी थी। (इनपुट पूनम गौर)

Advertisement

Related posts

फरवरी में एलपीजी पर कितनी मिल रही है सब्सिडी, जानिए चेक करने का तरीका

Sayeed Pathan

आधार में नाम, पता,जन्मतिथि बदलवाने के लिए बस करना होगा ये काम

Sayeed Pathan

सुप्रीम कोर्ट में जूनियर ट्रांसलेटर के पदों के लिए वैकेंसी, मांगी गई है ये योग्यता

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!