Advertisement
अपराध

अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, लगभग 10 करोड़ रू0 कीमत की अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद

प्रतापगढ़ ।अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज  प्रेम प्रकाश व पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज  कवीन्द्र प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ आकाश तोमर के द्वारा जनपद प्रतापगढ़ में निरन्तर अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, इसके अंतर्गत थानाक्षेत्र हथिगवां से पिछले 02 दिनों में लगभग 50 लाख रु0 कीमत की 510 पेटी अंगेजी/देशी अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा 20 अभियुक्तों को चिह्नित किया गया है, जिनके संबंध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

इसी क्रम में थानाध्यक्ष हथिगवां दूधनाथ यादव मय हमराह, उ0नि0 बृन्दावन राय सर्विलांस प्रभारी प्रयागराज जोन, प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह मय स्वाट टीम व आबकारी अधिकारी पार्थ रंजन घोष, निरीक्षक बद्रीनाथ मय आबकारी टीम के द्वारा दिनांक 02.04.2021 की सायं को थानाक्षेत्र हथिगवां के ग्राम इब्राहिमपुर (ग्राम सभा परसीपुर) में गुड्डू सिहं उर्फ संजय सिंह पुत्र हरि सिंह नि0 बलीपुर थाना हथिगवां के गोशाला/फार्म हाउस से अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 24 घण्टे से ज्यादा समय तक चलाये गये सर्च अभियान में करोड़ों रुपयों की अवैध शराब व शराब बनाने उपकरण* बरामद किये गये। इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में जांच/विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-

Advertisement

01- मु0अ0सं0 50/21 धारा 420, 467, 468, 471, 272, 273 भादवि, 60(2)/63, 60क आबकारी अधिनियम, 63क कापीराइट एक्ट व 103/104 व्यापार और पण्य वस्तु चिन्ह अधिनियम।

Advertisement

बरामदगी-

01. 174 ड्रम स्प्रीट (प्रत्येक ड्रम 200 लीटर – कुल 34800 लीटर)
02. 138 पेटी अवैध देशी शराब। पेटी में रखी शीशियों पर मस्तीह ब्राण्ड का रैपर लगा है और ढक्कन पर रेडीको खेतान लिमिटेड लिखा है, उत्पादक रेडिको खेतान लिमिटेड बरेली रोड रामपुर उ0प्र0 भारत में निर्मित अंकित है।
03. 5497 अवैध मिलावटी शराब की भरी शीशियां (पौवा) खुले ड्रमों में रखी हुई। जिनपर विण्डिज लाइम ब्राण्ड का रैपर लगा है। उत्पादक रेडिको खेतान लिमिटेड बरेली रोड रामपुर उ0प्र0 भारत में निर्मित अंकित है। ढक्कन पर रेडीको खेतान लिमिटेड लिखा है।
04. 3050 खाली गत्ते। जिन पर फार सेल इन यूपी अंकित है।
05. 499 पैकेट खाली शीशी, प्रति पैकेट में 200 शीशी पैक- कुल 99800 खाली शीशी पौवा।
06. 26 बोरी ढक्कन प्रत्येके बोरी में 5000 ढक्कन (कुल 130000 )
07. 08 अदद, शीशी पैक करने की मशीन। जिस पर एएमआईआरआई ब्राण्ड के प्लेट लगी है।
08. 02 अदद मिक्सर मशीन।
09. 05 गत्ता बारकोड – 125000 व 02 लूज गत्ते में 8000।
10. 25 गत्ते विभिन्न कम्पनियों के रैपर कुल 125000। (ब्राण्ड- मस्तीह, विण्डिज, ब्लू लाइम, पावर हाउस, लाल परी, 888) एसेंस फ्लेवर 03 बोतल।
11. 07 अदद पानी की खाली टंकी (प्रति टंकी 2000 लीटर की)
12. 17 अदद पानी की खाली टंकी (प्रति टंकी 1000 लीटर की)
13. 48 अदद स्प्रीट का खाली ड्रम
14. 02 अदद कीप सफेद रंग की।
15. 02 अदद मोहर पैड, अशोका कम्पनी लाल रंग की स्याही वाला।
16. 10 पाइप सफेद व हरे रंग की।

Advertisement

 

Advertisement

प्रकाश में आये अभियुक्त का विवरण-

Advertisement

01. गुड्डू सिंह उर्फ संजय प्रताप सिंह पुत्र हरी सिंह नि0 बलीपुर मोहद्दीनगर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।
02. राकेश पुत्र जीयालाल नि0 शेखपुर थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।
03. लवकुश पुत्र सुन्दर लाल नि0 सराय सैयद थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।
04. अरविन्द्र पुत्र हरिलाल नि0 सराय सैयद थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।
05. अमित प्रजापति पुत्र छेदीलाल प्रजापति नि0 सराय सैयद थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।
06. अरुण सिंह पुत्र माता प्रसाद सिंह नि0 पूरे बैसन थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
07. अजय सिंह भदौरिया पुत्र विशेष प्रताप सिंह नि0 छोकवारा थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
08. उमर मोहम्मद पुत्र जंग बहादुर नि0 आलापुर थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
09. हरभजन पुत्र श्याम लाल नि0 झोकवारा थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
10. आमोद कुमार पुत्र राम गरीब कोरी नि0 झोकवारा थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
11. विकास पाण्डेय पुत्र अवध नरायण पाण्डेय नि0 मंगलीखेड़ा थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
12. घनश्याम मौर्या पुत्र रामनाथ नि0 भिटारी परियावां थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
13. अभिषेक सिंह उर्फ पिंटू सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह नि0 पूरे बैसन थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
14. विवेक सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह नि0 पूरे बैसन थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।
15. सज्जन पुष्पाकर पुत्र रामशंकर नि0 मोहद्दीनगर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।
16. रामू यादव पुत्र कड़ेदिन नि0 विश्रामपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।
17. दीपक यादव पुत्र रघुवीर नि0 विश्रामपुर थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।
18. सुधाकर सिंह नि0 पूरमई सुल्तानपुर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।
19. पवन सिंह पुत्र अज्ञात नि0 आहर-बीहर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।
20. कुछ अन्य व्यक्ति नाम-पता अज्ञात।

पुलिस टीम-

Advertisement

थानाध्यक्ष हथिगवां  दूधनाथ यादव, मु0आरक्षी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, आरक्षी मनोज यादव, आरक्षी चालक संतोष यादव थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़।

Advertisement

उ0नि0  बृन्दावन राय सर्विलांस प्रभारी प्रयागराज जोन, उ0नि0 प्रमोद कुमार, आरक्षी अभिषेक, आरक्षी मो0 इनामुल सिद्दीकी, आरक्षी जितेन्द्र कुमार निषाद, आरक्षी सूर्य कान्त चौरसिया व आरक्षी चालक रामधनी यादव सर्विलांस टीम प्रयागराज जोन, प्रयागराज।

प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह, मु0आरक्षी तहसीलदार तिवारी, मु0आरक्षी सुरेश सिंह, मु0आरक्षी जाहिद खान, मु0आरक्षी पंकज दूबे, मु0आरक्षी महेन्द्र प्रताप, आरक्षी प्रवीण कुमार, आरक्षी जागीर सिंह, चालक राजेन्द्र प्रसाद स्वाट टीम प्रतापगढ़।

Advertisement

आबकारी अधिकारी पार्थ रंजन घोष, निरीक्षक शबद्रीनाथ, प्रधान आबकारी आरक्षी विनय कृष्ण पाण्डेय, प्रधान आबकारी आबकारी आरक्षी नरेन्द्र कुमार यादव क्षेत्र 5 रानीगंज प्रतापगढ़।

Advertisement

Related posts

एन्टी रोमियों टीम ने मनचलों और शोहदे किस्म के लोगों के विरुद्ध की कड़ी कार्यवाही

Sayeed Pathan

यूपी के मेरठ में फर्जी कर्नल गिरफ्तार, सेना में भर्ती के नाम पर युवाओं को बना चुका ठगी का शिकार

Sayeed Pathan

लगभग 40 लाख रू0 कीमत की 365 ग्राम अवैध स्मैक व बिक्री के 1,500/- रू0 के साथ 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!