Advertisement
संतकबीरनगर

संविधान दिवस 26 नवंबर:: जिला जज ने कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को, संविधान के पालन की दिलाई सपथ

संत कबीर नगर । दिनांक 26.11.2021 को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायाधीश संत कबीर नगर के निर्देशानुसार न्यायालय सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जनपद न्याायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर  लक्ष्मीकान्त शुक्ल ने कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं संविधान के पालन की शपथ दिलायी।

Advertisement

जनपद न्यायाधीश  लक्ष्मीकान्त शुक्ल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज 26 नवंबर का दिन हर आजाद भारतीय के लिए बहुत ही खास है। 26 नवंबर ही के दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने अपने संविधान को अपनाया था. हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था. भारत के नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूक करने और संवैधानिक मूल्यों को याद दिलाने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। भारत के संविधान ने भारत को एक संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।

Advertisement

इसने प्रत्येक भारतीय के लिए न्याय, विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की घोषणा की। भारत का राष्ट्रीय संविधान दुनिया के किसी भी देश द्वारा लिखा जाने वाला अब तक का सबसे लंबा संविधान है। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण समेत तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Advertisement

Related posts

वार्ड नम्बर 16 जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्यासी सीमा के पति मुरलीधर चौहान ने, क्षेत्र के मतदाताओं से किया संपर्क और मांगा समर्थन

Sayeed Pathan

सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया, स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म दिवस

Sayeed Pathan

संतकबीरनगर: नामांकन के पहले दिन कुल 19 उम्मीदवारों ने लिया पर्चा, लेकिन नामांकन रहा शून्य

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!