Advertisement
अपराधउतर प्रदेश

बंधक बनाकर 25 लाख रूपये की फिरौती मांगने वाले 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, व्यक्ति को बंधकमुक्त कराकर कब्जे से फिरौती के 80,000/- रूपये, बैग व मोबाइल फोन बरामद

सहारनपुर । थाना बेहट पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा आनन्द बाग कस्बा बेहट में सुरेश कुमार को बंधक बनाकर 25 लाख रूपये की फिरौती मांगने वाले 3 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया , सुरेश कुमार को बंधकमुक्त कराकर कब्जे से फिरौती के 80,000/- रूपये, बैग व मोबाइल फोन बरामद भी बरामद हुआ है

अवगत कराना है कि दिनांक 09/12/2021 को आनन्द बाग कस्बा बेहट स्थित परवेज की दुकान पर सुरेश कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी पांसर थाना बेहट सहारनपुर को अभि0 1.राजकुमार, 2.परवेज आलम, 3.रिहान, 4.आर्यन, 5.सूफियान द्वारा बंधक बनाकर 25 लाख रूपये की फिरौती मांगी गयी। जिसके सम्बन्ध में मेघराज पुत्र बलवीर सिंह निवासी पांसर थाना बेहट, सहारनपुर द्वारा दी गयी लिखित तहरीरी सूचना के आधार पर थाना बेहट पर मु0अ0सं0 609/21 धारा 147/342/386/504/506/34 भादवि0 पंजीकृत किया गया।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आकाश तोमर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए सुरेश कुमार को सकुशल बंधनमुक्त कराकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना बेहट पुलिस के साथ साथ क्राइम ब्रांच टीम को भी लगाया गया।
जिसके क्रम में दिनांक 09.12.2021 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना बेहट पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के अथक प्रयासो द्वारा उपरोक्त घटना को अंजाम देने वाले 03 शातिर अभियुक्त क्रमशः 1.राजकुमार पुत्र रामकिशन निवासी दाऊदपुरा थाना बेहट जिला सहारनपुर, 2.रिहान पुत्र कुर्बान निवासी मरवा थाना बेहट जिला सहारनपुर, 3.परवेज आलम पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला कस्सावान कस्बा व थाना बेहट जिला सहारनपुर को आनन्द बाग में अभियुक्त परवेज उपरोक्त की दुकान से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से वादी के भाई सुरेश कुमार को बंधकमुक्त कराकर फिरौती में लिये गये 80,000/ रू0 बरामद किये गये तथा दो अभियुक्त आर्यन पुत्र चन्द्रपाल निवासी चिम्माबास थाना बेहट जनपद सहारनपुर व सुफियान पुत्र नामालूम नि0 चिम्माबास थाना बेहट जनपद सहारनपुर मौके से भागने मे सफल रहे। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध थाना बेहट पर अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पताः-
1- राजकुमार पुत्र रामकिशन निवासी दाऊदपुरा थाना बेहट जिला सहारनपुर।
2- रिहान पुत्र कुर्बान निवासी मरवा थाना बेहट जिला सहारनपुर।
3- परवेज आलम पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला कस्सावान कस्बा व थाना बेहट जिला सहारनपुर।

Advertisement

फरार अभियुक्तो का नाम व पताः-
1- आर्यन पुत्र चन्द्रपाल निवासी चिम्माबास थाना बेहट जनपद सहारनपुर।
2- सूफियान पुत्र नामालूम नि0 चिम्माबास थाना बेहट जनपद सहारनपुर।

Advertisement

बरामदगी का विवरणः-
1- एक मोबाईल (REALME) कंपनी का।
2- एक मोबाईल (VIVO ) कंपनी का।
3- दो मोबाईल ( 1.कीपेड लावा कंपनी का व दूसरा सैमसंग कंपनी का।
4- एक मोबाईल REALME कंपनी का।
5- फिरौती के 80,000/- रूपये नगद, एक बैग।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय थाना बेहट, सहारनपुर।
2- उ0नि0 अशोक कुमार थाना बेहट,सहारनपुर
3- स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 जयवीर सिंह
4- उ0नि0 अजब सिंह, सर्विलांस सैल, सहारनपुर
5- उ0नि0 अजय कुमार गौड, अभिसूचना विंग, सहारनपुर
6- का0 विनीत हुडडा सर्विलांस सैल, सहारनपुर
7- का0 विनीत तोमर सर्विलांस सैल, सहारनपुर
8- का0 मोहित कुमार अभिसूचना विंग, सहारनपुर
9- हे0का0 658 अनिल कुमार थाना बेहट, सहारनपुर
10- हे0का0 271 मौ0 कामिल थाना बेहट, सहारनपुर
11- का0 1342 कपिल राठी थाना बेहट, सहारनपुर
12- का0 2097 अशोक बादल थाना बेहट, सहारनपुर

Advertisement

Related posts

धोखाधड़ी कर एटीएम/स्वैप मशीन से पैसा निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

Sayeed Pathan

रक्षाबंधन के मद्देनजर प्रदेश भर में, 70 AC बसों सहित चलेंगी 5000 अतिरिक्त बसें

Sayeed Pathan

संतकबीरनगर::डीएम व एसपी ने रोस्टर के अनुसार खुल रही दुकानों का फ्लैगमार्च कर लिया जायज़ा

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!