Advertisement
अपराधउतर प्रदेश

सहारनपुर पुलिस ने हत्या की घटना का 48 घंटे में किया पर्दाफाश, दो हत्याभियुक्त गिरफ्तार

सहारनपुर । थाना रामपुर मनिहारान पुलिस एवं सर्विलास/स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा 48 घण्टो के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना को अंजाम देने वाले दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गई 02 ईट बरामद की गई है ।

अवगत कराना है कि दिनाकं 22.01.2022 को वादी अतर सिंह पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम कृष्णी थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर की लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात द्वारा वादी के चचेरे भाई बादल उम्र 26 वर्ष के सिर में चोट पहुचाकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना रामपुर मनिहारान पर मु0अ0स0 32/2022 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया था ।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना रामपुर मनिहारान पुलिस के साथ साथ सर्विलास/स्वाट टीम को भी लगाया गया।

जिसके क्रम में दिनाकं 25.01.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नकुड, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना रामपुर मनिहारान एवं सर्विलांस/स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना को कारित करने वाले 02 हत्यारोपी 1- नितिन पुत्र संदीप 2-सुमित पुत्र सतीश निवासी ग्राम कृष्णी थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर को चुन्हेटी चौकी-अंडर पास से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त दो अदद ईट बरामद की गयी है। अभि0 गण से पूछताछ की गयी तो अभि0 नितिन का मृतक बादल की पत्नी के साथ सम्बन्ध होना पाया गया तथा उपरोक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। अभि0 गण को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम व पता:-
1-नितिन पुत्र संदीप निवासी ग्राम कृष्णी थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
2-सुमित पुत्र सतीश निवासी ग्राम कृष्णी थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर।
बरामदगी का विवरण:–
1-हत्या में प्रयुक्त दो अदद ईट जिस पर मृतक का खून व बाल लगे है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नाम पता:-
1-प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह थाना रामपुर मनि0 जिला सहारनपुर।
2-व0उ0नि0 कपिल देव थाना रामपुर मनि0 जिला सहारनपुर।
3-उ0नि0 जयवीर सिंह प्रभारी स्वाट टीम सहारनपुर।
4-उ0नि0 अजब सिंह प्रभारी सर्विलासं टीम सहारनपुर।
5-उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह रावल थाना रामपुर मनि0 जिला सहारनपुर।
6-उ0नि0 राजकुमार सिंह थाना रामपुर मनि0 जिला सहारनपुर।
7-हेका0 82 संजीव कुमार स्वाट टीम सहारनपुर।
8-हेका0 05 अरुण राणा स्वाट टीम सहारनपुर।
9- का0 722 अजय तोमर थाना रामपुर मनि0 जिला सहारनपुर।
10-का0 529 उपेन्द्र कुमार थाना रामपुर मनि0 जिला सहारनपुर।
11-का0 866 मोहित कुमार सर्विलासं टीम सहारनपुर।
12-का0 1255 विनीत हुड्डा सर्विलासं टीम सहारनपुर।
13-का0 दिनेश कुमार स्वाट टीम सहारनपुर।

Advertisement

Related posts

स्कूली बच्चों की फीस गमन का एक आरोपी गिरफ्तार

Sayeed Pathan

कोविड19::बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई पहल

Sayeed Pathan

उत्तर प्रदेश के पत्रकारों के परिजनों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, साथ ही आवास बनाने के लिए निःशुल्क मिलेगी जमीन:: नवनीत सहगल

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!