Advertisement
दिल्ली एन सी आरराजनीति

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल, और भी कई बसपा चेहरे जल्द शामिल होने का दावा

  • ब्राह्मण चेहरा व बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल
  • प्रदेश के कई बड़े नेता, मशहूर हस्तियाँ जल्द थामेंगे कांग्रेस का हाथ
  • 2024 की तैयारियों के साथ एक मज़बूत विकल्प के रूप में उतरेगी कांग्रेस

दिल्ली/लखनऊ । बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे ने आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए। नकुल दुबे यूपी की सियासत में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं, जिसके सहारे बसपा सुप्रीमो मायावती ने 2007 में ब्राह्मण- दलित गठजोड़ के चलते सत्ता में काबिज हुई थीं। पेशे से अधिवक्ता नकुल दुबे की उत्तरप्रदेश के प्रबुद्ध जनों के बीच गहरी पैठ है।

पार्टी के सूत्रों के मुताबिक़ कुछ दिनों पहले नकुल दुबे ने कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी से दिल्ली में मुलाक़ात की थी। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी से मुलाक़ात के बाद आज नकुल दुबे ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

Advertisement

उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के प्रमुख चेहरे के तौर पर जाने जाने वाले नकुल दुबे ने भाईचारा कमेटियों का संयोजन कर मायावती को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। नकुल दुबे के बाद बहुत जल्द यूपी की सियासत के कई अहम नाम कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि सपा और बसपा के कई बड़े नेता जल्द ही कांग्रेस के झंडे के नीचे नज़र आएंगे। सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीधी टक्कर अब कांग्रेस से है इसलिए कई दिग्गज अब हाथ का साथ थामने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

Related posts

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को लेकर ओवैसी ने किया ये बड़ा खुलासा, कहा हम मुसलमान एक…

Sayeed Pathan

जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी पर संसद में विपक्ष का हंगामा, टीएमसी सहित विपक्ष के 19 सांसद निलबिंत

Sayeed Pathan

लॉकडाउन-20 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी इन कंपनियों की सेवाएं,बस इंतजार है इसका..

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!