Advertisement
अपराधउतर प्रदेश

सहारनपुर पुलिस ने 03 शातिर चोरों को चोरी की योजना बनाते किया गिरफ्तार, कब्जे से सी.एम.पी. मय जिन्दा कारतूस, नाजायज चाकू व गुदाला लोहा बरामद किया

सहारनपुर । थाना रामपुर मनिहारान, सहारनपुर पुलिस द्वारा (ऑपेरशन पाताल) के तहत चोरी की योजना बनाते समय 03 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से सी0एम0पी0 मय जिन्दा कारतूस, नाजायज चाकू व गुदाला लोहा बरामद किया गया है ।

अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद में आपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नकुड, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 30.05.2022 को थाना रामपुर मनिहारान पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर इस्लामनगर बाईपास रोड कस्बा रामपुर मनिहारन कब्रिस्तान के पास से चोरी की योजना बना रहे 03 शातिर चोर क्रमश:

Advertisement

1-सलमान पुत्र याकूब निवासी सलेमपुर थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर

2-असलम पुत्र नूरहसन निवासी नयी बस्ती मौ0 महल कस्बा व थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर

Advertisement

3-मुर्सलीन पुत्र यामीन निवासी मौ0 महल कस्बा व थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर को

एक सी0एम0पी0 मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर, दो नाजायज चाकू व एक गुदाला लोहा सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रामपुर मनिहारान पर मु0अ0सं0 178/22 धारा 398/402 भा0द0वि0, मु0अ0सं0 179/22 धारा 3/25 शस्त्र अधि0, मु0अ0सं0 180/22 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 व मु0अ0सं0 181/22 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत करते हुये अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता:-
1-सलमान पुत्र याकूब निवासी सलेमपुर थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर।
2-असलम पुत्र नूरहसन निवासी नयी बस्ती मौ0 महल कस्बा व थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर।
3-मुर्सलीन पुत्र यामीन निवासी मौ0 महल कस्बा व थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर।

बरादमगी का विवरण:–
1-एक सी0एम0पी0 मय एक कार0 जीन्दा 315 बोर।
2-दो चाकू नाजायज।
3-एक गुदाला लोहा।

Advertisement

गिरफ्तार करने वाली टीम:-
1.प्र0निरी0  विशाल श्रीवास्तव थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर।
2.उप0निरी0 महेशचन्द थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर।
3.उप0निरी0 विकास चारण थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर।
4.का0 1910 कपिल थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर।

Advertisement

Related posts

उपचुनाव परिणाम :: 6 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के आए परिणाम, 4 पर भाजपा का कब्ज़ा , 10 प्वाइंट्स में जानें

Sayeed Pathan

01 अदद देशी तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक अदद चाकू के साथ दो नफर गिरफ्तार

Sayeed Pathan

कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी,भारी मात्रा में लहन और कच्ची शराब बरामद

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!