अन्य

पुलिस मुठभेड़ में 25000 इनामियां शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली,चोरी की मोटरसाइकिल अवैध तमंचा कारतूस बरामद

गोंडा यूपी । पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरी की घटनाओं के खुलासे व अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में थाना कोतवाली नगर गोण्डा व एस0ओ0जी0 टीम की सयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनाकं 03.08.2022 को थाना कोतवाली नगर व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्त राम उजागर को लालपुर चंद्रभान दुल्लापुर मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से थाना उमरीबेगमगंज से चोरी गयी मोटरसाईकिल, थाना को0नगर क्षेत्र से चोरी गई रूपए 3,200/- व 01 अदद अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त राम उजागर के पैर में गोली लग गयी। अभियुक्त राम उजागर का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोण्डा में ईलाज चल रहा है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. राम उजागर पुत्र हनोमान निवासी दूल्हापुर बनकट थाना धानेपुर जपद गोण्डा

Advertisement

*पंजीकृत अभियोग*
01. मु0अ0सं0 492/22 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
01. मु0अ0सं0 493/22 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

*अनावरित अभियोग*
01. मु0अ0सं0 326/22 धारा 379 भादवि थाना को0नगर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0 221/20 धारा 379 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

Advertisement

*अभियुक्त राम उजागर का अपराधिक इतिहासः-*
01. मु0अ0सं0 326/22 धारा 379 भादवि थाना को0नगर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0 221/20 धारा 379 भादवि थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0 223/14 धारा 143,352,504,506,427 भादवि थाना थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
*बरामदगीः-*
01. 01 अदद चोरी की मोटरसाईकिल होन्डा साइन बिना नम्बर प्लेट
02. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद मिस कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस।
03. रूपय 3,200/-

*गिरफ्तार कर्ता टीमः-*
01. प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह मय टीम।
02. प्रभारी एस0ओ0जी0 अमित कुमार मय टीम।

Advertisement

Related posts

दिल्ली में बढ़ते कोरोना कहर के बीच,अब केंद्र और राज्य सरकार के बीच बढ़ी तक़रार

Sayeed Pathan

मंत्री जी, आखिर कैसे बच गए भ्रष्ट अधिकारी ?

Sayeed Pathan

घर बैठे कैश::अब एक कॉल पर आपके दरवाज़े पर पहुँचेगी ATM मशीन

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!