अन्य

उन्नाव के गंगाघाट नगरपालिका अध्यक्ष के पति गिरफ्तार, मुंबई की युवती ने बलात्कार समेत धोखाधड़ी का लगाया था आरोप

उन्नाव। मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म के अलावा अन्य गंभीर मामले में गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष के पति को गिरफ्तार किया। ये गिरफ्तारी गुरुवार की देर रात को हुई है। मुंबई पुलिस आरोपी पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि को अपने साथ ले गयी।

मुंबई ठाणे जनपद की भवर मुना थाना नया नगर मीरा भाइन्द्रर के उपनिरीक्षक गोविंदा करोड़ बाल मय फोर्स के साथ गंगा घाट पहुंचे। पुलिस ने डाकतार कॉलोनी निवासी नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडे के पति संदीप पांडे को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

भाजपा ने दो बड़े मुस्लिम चेहरों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, और गोरखपुर के डॉ राधे मोहन अग्रवाल को बनाया राष्ट्रीय महासचिव

Advertisement

उपनिरीक्षक ने बताया कि पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पर एक युवती ने धोखाधड़ी समेत अन्य कई गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। उसी को लेकर उन्होंने शुक्लागंज में छापेमारी की और पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया।

इस बाबत गंगा घाट कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस ने छापेमारी की थी। इसमें पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि को दर्ज मुकदमे के आधार पर गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती भी पुलिस के साथ आई हुई थी। पुलिस ने आरोपित का मेडिकल भी कानपुर के उर्सला अस्पताल में कराने के बाद अपने साथ ले गई है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर जैसे ही अध्यक्ष पति के गिरफ्तार होने की पोस्ट वायरल हुई तो गंगा घाट कोतवाली में उनके समर्थकों की भीड़ लग गई। सभी अध्यक्ष प्रतिनिधि की जानकारी करने के लिए इधर-उधर फोन घुमाते रहे। वहीं जिले के आला अधिकारियों को भी संपर्क किया। इस बाबत गंगा घाट कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस ने छापेमारी की थी जिसमें पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि को दर्ज मुकदमे के आधार पर गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। वहीं बताया जाता है कि मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती भी पुलिस के साथ आई थी।

Advertisement

Related posts

23 दिसंबर स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवसपर, एक दिवसीय किसान मेला/ प्रदर्शनी का आयोजन

Sayeed Pathan

कोरोना वैक्सीन की कीमत का खुलासा, ₹210 में मिलेगी कोवीशील्ड, सरकार ने 1.10 करोड़ डोज का दिया ऑर्डर

Sayeed Pathan

संसद में नज़र आएंगे “रावण”!! पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में मची हलचल

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!