Advertisement
संतकबीरनगर

महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं अन्य किसी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने के लिए, संवेदनशील है महिला आयोग- मनोरमा शुक्ला

संत कबीर नगर । उ0प्र0 राज्य महिला आयेाग की सदस्या मा0 श्रीमती मनोरमा शुक्ला ने महिला अपराध, महिला उत्पीडन तथा अन्य किसी भी प्रकार से पीड़ित एवं प्रताड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला आयेाग द्वारा सुनवाई के क्रम में स्थानीय पी0डब्लू0डी0 डाक बंगलें में पुलिस अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थित में सुनवाई किया।

सुनवाई के दौरान श्रीमती मनोरमा शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार महिला आयोग पूरी तरह से महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने हेतु बेहद संवेदनशील है।
उन्होंने कहा कि आयोग में सुनवाई के दौरान महिलाओं के समस्याओं का गहन विश्लेषण कर अन्य संबंधित अधिकारियों के सहयोग से उचित कार्यवाही कर उसका समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।

Advertisement

श्रीमती शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा एवं न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी स्तर पर लाफरवाही या शिथिलता कदापि बर्दास्त नही की जाएगी।
मा0 श्रीमती मनोरमा शुक्ला ने जनपद में अपनी प्रथम महिला जन सुनवाई के दौरान सबसे पहले सम्बंधित विभागीय अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जनपद में महिला अपराधो एवं कृत कार्यवाही आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। सुनवाई के दौरान कुछ संवेदनशील प्रकरणों में श्रीमती शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक एवं सम्बंधित थानाध्यक्ष से सीधे फोन पर बात-चीत करते हुए की गयी कार्यवाही के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा कहा कि उत्पीड़न के मामलें में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही किया जाए। श्रीमती शुक्ला ने जनपद में महिला उत्पीडन से सम्बंधित पिछले मामलों के निस्तारण में प्रगति की भी समीक्षा किया।

अगले चरण में महिला आयोग की सदस्या श्रीमती मनोरमा शुक्ला ने वृद्धा आश्रम का स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धा आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वृद्धा आश्रम में रह रहें वृद्धों को अंगवस्त्र तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गयें। निरीक्षण के क्रम में मा0 श्रीमती शुक्ला ने महिला थाने का भी निरीक्षण किया, जिसके दौरान महिला थानाध्यक्ष विशेष तौर पर महिला उत्पीड़न, महिला सुरक्षा एवं संरक्षा से सम्बंधित विभिन्न बिन्दुओं पर पूछताछ किया तथा विगत दिनों में महिला उत्पीड़न से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं समयबद्धता की गहन समीक्षा करते हुए कुछ बिन्दुओं पर आवश्यक सुझाव भी दिये। महिला चिकित्सालय में गंदगी का अम्बार देख कर मा0 सदस्या द्वारा नराजगी व्यक्त की गयी तथा तत्काल साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश भी दिये गये। महिला जनसुनवाई के समय महिला थानाध्यक्ष डा0 शालिनी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी, अशोक सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Advertisement

Related posts

सभी विभागों के समन्वय से ही वेक्टरजनित रोगों से मिलेगी निजात::जिलाधिकारी

Sayeed Pathan

रज़ा फाउंडेशन खलीलाबाद की तरफ से जरूरतमंदों में बाटा गया खद्यान्न सामग्री

Sayeed Pathan

22 अप्रैल से चलेगा “डॉक्टर से सुनिए” कार्यक्रम: वेबलिंक से जुड़िये और बीमारियों के बारे में लीजिए जानकारी

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!