Advertisement
राजनीतिउतर प्रदेश

यूपी उप चुनाव में बीजेपी का परचम: आजमगढ़ से निरहुआ ने धर्मेद्र यादव को रामपुर से घनश्याम लोधी ने आसिम राजा को हराया

लखनऊ । लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। यूपी के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। आजमगढ़ में भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने जीत हासिल की। उन्होंने सपा उम्मीदवार ​​​धर्मेंद्र यादव को 8,679 वोटों से हराया। दूसरी तरफ रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 42 हजार से भी अधिक वोटों से हरा दिया।

जीत के बाद निरहुआ ने इसे जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा-आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।

Advertisement

पीएम मोदी ने जीत को बताया ऐतिहासिक
यूपी में दोनों लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत को पीएम मोदी ने ऐतिहासिक बताया है। पीएम ने कहा- आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है। यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकार के लिए व्यापक पैमाने पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत है। समर्थन के लिए लोगों का आभारी हूं। मैं हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।

इधर, जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के दोनों उम्मीदवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों चुनौतीपूर्ण लड़ाई को भाजपा ने जीत में बदलकर 2024 के लिए एक दूरगामी संदेश दे दिया है। देश की जनता अब परिवारवादियों, जातिवादियों, सांप्रदायिक उन्माद को भड़काने वाले माफिया को प्रश्रय देने वाली पार्टियों को स्वीकार करने वाली नहीं है।

Advertisement

पंंजाब के संगरूर मेंअकाली दल ने जीत दर्ज की
पंजाब के संगरूर में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने 5,822 वोटों से जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह दूसरे नंबर पर रहे, जबकि कांग्रेस के दलवीर गोल्डी तीसरे नंबर पर रहे। यहां पर अकाली दल और BJP के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।

विधानसभा की भी सातों सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इन सीटों पर 23 जून को वोटिंग हुई थी। इसमें दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर आप ने जीत हासिल की है। वहीं, त्रिपुरा की 4 में से 3 सीटों पर भाजपा और 1 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। आंध्र प्रदेश की आत्मकुर सीट पर YSR कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। झारखंड की मांडर सीट पर कांग्रेस जीती है।

Advertisement

रामपुर में सपा के आसिम राजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच मुकाबला था। यहां कांग्रेस ने चुनाव नहीं लड़ा। उधर, आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली के बीच त्रिकोणीय टक्कर रही।

आजमगढ़ अखिलेश और रामपुर की सीट आजम खान के इस्तीफा देने से खाली हुई थी। दोनों जगहों पर पहले सपा का कब्जा रहा है।

Advertisement

Related posts

यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की छात्राओं की होगी स्वकेंद्र परीक्षा, मिलेगा ये एक और लाभ

Sayeed Pathan

Gonda/गोंडा : वाहन चोर गिरोह के 04 सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 08 मोटरसाईकिलें व 01 अदद अवैध तमंचा कारतूस बरामद

Sayeed Pathan

यूपी विधानसभा चुनाव 2022:: कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर घोषित किया पहला उम्मीदवार

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!