Advertisement
संतकबीरनगरधर्म/आस्था

राज्य मंत्री श्रीराम चौहान और चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा ने, महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन कर वाल्मीकि रामायण पाठ का किया शुभारम्भ

आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में जनपद में महर्षि बाल्मीकि जयन्ती  पूरे उत्साह, उमंग एवं कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुरूप मनायी गयी

संत कबीर नगर । आज़ादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शासन के निर्देशानुसार जनपद मुख्यायल स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती पूरे उत्साह, उमंग एवं कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अन्तर्गत मनायी गयी। महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर मा0 राज्य मंत्री श्रीराम चौहान जी एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर वर्मा ने महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 राज्य मंत्री श्री राम चौहान जी ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती 20 अक्टूबर को वर्तमान प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में हर्षाेल्लास के साथ मना रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की सभ्यता और संस्कृति में है कि यह अपने महापुरूषों की जयन्ती मनाया करती है और कोई भी सरकार ऐसा नहीं करती रही। महापुरूषों की जयन्ती मनाकर हम लोग एक संदेश देते हैं कि यह सरकार महापुरूषों की सम्मान करने वाली सरकार है।

Advertisement

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर वर्मा ने महर्षि बाल्मीकि जयन्ती के शुभ अवसर पर सब को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी की देन है कि महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती को आज प्रदेश के समस्त प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में पूर्ण मनोयोग एवं हर्षाेल्लास के साथ मना रहे है।
आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में महर्षि वाल्मीकि जयंती का यह कार्यक्रम सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल ‘‘महेश मौर्या एण्ड लॉक गीत पार्टी‘‘ के कलाकारों द्वारा महर्षि बाल्मीकि रामायण पाठ एवं गीत प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार महर्षि बाल्मीकि जयन्ती जनपद के सभी विकास खण्डों व तहसीलों के अन्तर्गत महर्षि बाल्मीकि जी से सम्बन्धित स्थलों/मन्दिरों आदि पर भी पूरे उत्साह, उमंग के साथ मनाते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर के महन्त श्रद्धेय श्री श्री 108 श्री कृष्ण मुरारी दास जी, पी0डी0 डी0डी0 शुक्ल, अपर जिला सूचन अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुरेश कुमार मौर्य, सहित अन्य आगंन्तुक एवं भक्तगण आदि उपस्थित रहें।

Advertisement

Related posts

सातवाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस::आध्यात्मिक सन्दर्भ में आत्मा को परमात्मा से जोड़ना योग है–पुलिस अधीक्षक डॉ कौशतुम्भ

Sayeed Pathan

कृषि क्षेत्र में प्रथम स्थान पाने वाले 32 प्रगतिशील किसानों को, जिलाधिकारी ने अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Sayeed Pathan

सांसद प्रवीण निषाद ने कृषि निवेश मेला(खरीफ) का किया शुभारम्भ, 12 कृषकों को विभिन्न तरह के बीजों का किया वितरण

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!