Advertisement
अन्य

बृद्ध दादी की हत्या के जुर्म में टिकैत नगर पुलिस ने पोते को किया गिरफ्तार

 बाराबंकी उत्तर प्रदेश ।
रविवार दिनांक 14.09.2019 को वादिनी दद्दू पत्नी विक्रम निवासिनी नवीपुर मजरे खेतासराय थाना टिकैतनगर जनपद बराबंकी द्वारा थाना टिकैतनगर पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 14.09.2019 को समय करीब 06.30 बजे सायं मेरी मां रमझारा पत्नी भल्लू की लाश चारपाई पर पड़ी है। जिनकी मेरे भतीजे सुखराम पुत्र रामतेज निवासी आल्हनमऊ थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी द्वारा प्रार्थी की मां के गर्दन पर चाकू से जानलेवा हमला कर हत्या कर दी गई। उक्त सूचना के आधार पर थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0 353/19 धारा 302 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा उक्त हत्या कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट के नेतृत्व में थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 15.09.2019 को अभियुक्त सुखराम पुत्र रामतेज निवासी आल्हनमऊ थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को समय 13.00 बजे, खमौली मोड़ थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशां देही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद चाकू बरामद किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
सुखराम पुत्र रामतेज निवासी आल्हनमऊ थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।

Advertisement

गिरफ्तारी का स्थान व समय-
आज दिनांक 15.09.2019 समय 13.00 बजे, खमौली मोड़ थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।

बरामदगी का विवरण-
आलाकत्ल एक अदद चाकू।

Advertisement

*विशेष-*
अभियुक्त द्वारा उक्त घटना स्वीकार करते हुए बताया गया कि मैं अपनी दादी से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था, मना करने पर गुस्से में आकर दादी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

*पुलिस टीमः-*
1.  प्रमोद कुमार झा प्रभारी निरीक्षक थाना टिकैतनगर मय फोर्स जनपद बाराबंकी।

Advertisement

Related posts

महाराष्ट्र मामला- सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवम्बर शाम 5 बजे तक विश्वास मत सुनिश्चित करने को राज्यपाल से किया अनुरोध

Sayeed Pathan

नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार के 6 महीने बाद बिहार की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव !

Sayeed Pathan

तस्करी कर ले जा रहे 13 गोवंशीय पशु एवं नकदी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!