महाराष्ट्र 288= भाजपा-102, शिवसेना-63, कांग्रेस-40, एनसीपी-54, अन्य-29
हरियाणा 90= भाजपा 39, कांग्रेस-29, जजपा-11, अन्य-11

  • महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत
  • हरियाणा में फंसा पेंच, अमित शाह और सोनिया गांधी सक्रिय, दोनों पार्टियों के बड़े नेता दिल्ली तलब
  • महाराष्ट्र से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बारामती से एनसीपी अजीत पवार, लातूर से कांग्रेस के अमित देशमुख आगे।
  • हरियाणा से मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, बबिता फोगाट, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रामबिलास शर्मा आगे।

दोपहर एक बजे के आसपास रोहतक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह सोनिया गांधी से मिलने के लिए दिल्ली रवाना होंगे। वहीं दोपहर 1.30 बजे एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी प्रेंस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि मैं उद्धव जी से मिलने जा रहा हूं। नम्बर इतने भी बुरे नहीं हैं, ऐसा होता हे कभी-कभी। हां, हमारा भाजपा के साथ गठबंधन जारी रहेगा। हम 50-50 फार्मूले पर सहमत हुए हैं।

Advertisement

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में से किसी को बहुमत के आसार नही होने पर केंद्रीय नेतृत्व सक्रिय हो गया है। अमित शाह और सोनिया गांधी ने राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दिल्ली बैठक के लिए बुलाया है।

Advertisement

जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मेरी किसी भी पार्टी के साथ कोई भी बात नहीं हुई है। अंतिम परिणाम आने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार,  महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा 102, शिवसेना 61, कांग्रेस 40, एनसीपी 52 और अन्य 33 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं हरियाणा में भाजपा 38, कांग्रेस 31, जजपा 11 सीटों पर आगे है।

Advertisement

महाराष्ट्र में चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान के अनुसार भाजपा 101 निर्वाचन क्षेत्रों में जबकि शिवसेना 64 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। वहीं एनसीपी 52 निर्वाचन क्षेत्रों में और कांग्रेस 39 में निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है।

हरियाणा

मनोहर लाल खट्टर -करनाल से आगे
भूपेंद्र सिंह हुड्डा- गढ़ी सांपला से आगे
रणदीप सुरजेवाला कैथल से आगे
दुष्यंत सिंह चौटाला ऊंचाकलां से आगे
बबिता फोगाट चरखी दादरी से आगे
सुभाष बराला तोहाना से पीछे
सोनाली फोगाट आदमपुर से पीछे
अभय सिंह चौटाला ऐलानाबाद से पीछे
कैप्टन अभिमन्यु नारनौद से पीछे
कुलदीप बिश्नोई आदमपुर से आगे

Advertisement

महाराष्ट्र

देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से आगे
आदित्य ठाकरे वर्ली से आगे
अशोक चव्हाण भोकर से आगे
पृथ्वीराज चव्हाण कराड साउथ से आगे
नाना पटोले साकोली से पीछे
अजीत पवार बारामती से आगे
पंकजा मुंडे परली से पीछे
चंद्रकांत पाटिल कोठरुड से आगे
अमित विलासराव देशमुख लातूर शहर से आगे
धीरज विलासराव देशमुख लातूर ग्रामीण से आगे
प्रणीति शिंदे सोलापुर शहर मध्य से पीछे
रोहित पवार कारजात जामखेड़ आगे
राधाकृष्ण विखे पाटिल शिरडी से आगे
शिवेंद्र राजे भोसले सतारा से आगे

महाराष्ट्र की 288 सीटों में से 107 पर भाजपा, 71 पर शिवसेना, 39 पर कांग्रेस, 50 पर एनसीपी और 21 सीटों पर अन्य आगे। वहीं हरियाणा में 90 सीटों में से 43 पर भाजपा, 33 पर कांग्रेस 6 पर जजपा और 8 सीटों पर अन्य आगे हैं।
महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिल गया है वहीं हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में हरियाणा में सत्ता की चाबी जजपा के दुष्यंत चौटाला के हाथ में जा सकती है।

Advertisement

महाराष्ट्र= भाजपा-107, शिवसेना- 69, कांग्रेस-38, एनसीपी-51, अन्य- 15
हरियाणा= भाजपा-41, कांग्रेस-35, जजपा-7, अन्य-7

हरियाणा से तीन मंत्री ओपी धनखड़, राम विलास शर्मा और कैप्टन अभिमन्यु पिछड़े जबकि महाराष्ट्र से पंकजा मुंडे, पंकज भुजबल और पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा पीछे चल रहे हैं।

Advertisement

महाराष्ट्र में भाजपा 71, शिवसेना 33 सीटों पर वहीं कांग्रेस 27, एनसीपी 33 सीटों पर आगे हैं। हरियाणा में भाजपा 33, कांग्रेस 22 और जेजेपी 2 सीटों पर आगे है।

महाराष्ट्र में भाजपा से सीएम फडणवीस, चंद्रकांत पाटिल और शिवसेना से आदित्य ठाकरे आगे हैं। कांग्रेस-एनसीपी से अजीत पवार, अमित देशमुख, अशोक चव्हाण आगे हैं।

Advertisement

हरियाणा में सीएम खट्टर, बबिता फोगाट, कैप्टन अभिमन्यु, अनिल विज आगे हैं। वहीं कांग्रेस से भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुलदीप बिश्नोई आगे चल रहे हैं।

महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा को बढ़त मिल गई है। वहीं कांग्रेस पीछे हो गई है। हरियाणा में भाजपा 18 सीटों पर जबकि कांग्रेस 10 सीटों पर आगे है।

Advertisement

महाराष्ट्र में भाजपा 26, शिवसेना 16 वहीं कांग्रेस 14, एनसीपी 6 सीटों पर आगे है। हरियाणा में भाजपा 7, कांग्रेस 9 और जेजेपी 1 सीट पर आगे चल रही है।

महाराष्ट्र में भाजपा 20 वहीं शिवसेना 12 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, कांग्रेस 6 और एनसीपी 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
जननायक जनता पार्टी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएंगी। सत्ता की चाबी जेजेपी के हाथ में रहेगी।
हरियाणा और महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है।
महाराष्ट्र और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर मतगणना शुरू हो गई है। संवेदनशील मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं। एक घंटे बाद रुझान आने लगेंगे और दोपहर तक यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा।

Advertisement

एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार

दोनों राज्यों में भाजपा को सत्ता में वापसी की उम्मीद है। वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों में भी यही संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र में भाजपा ने शिवसेना के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा, जिसका मुख्य मुकाबला कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन से है। वहीं, दूसरी ओर हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है।

महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। महाराष्ट्र में 3,237 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 235 महिलाएं हैं। वहीं, हरियाणा में 104 महिलाओं सहित कुल 1169 प्रत्याशी मैदान में हैं। महाराष्ट्र में 269 और हरियाणा में हर विधानसभा क्षेत्र में एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। हालांकि गुरुग्राम के बादशाहपुर में एक अतिरिक्त मतगणना केंद्र बनाया गया है, जिसमें सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ हैं।
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। दोपहर तक यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि किसके सिर जीत का ताज सजेगा।

Advertisement

साभार-KSFASTNEWS.COM