Advertisement
अपराधउत्तर प्रदेशबस्ती

जमीनी विवाद में आर्मी जवान ने चलाई गोली,एक कि मौत

                       मृतक की फाइल फोटो

बस्ती से अनिल शुक्ला की रिपोर्ट

Advertisement

बस्ती । बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के उमरिया में गुरुवार की शाम भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच हुए विवाद के बीच एक युवक पर लाइसेंसी बंदूक से विपक्षी पर फायर झोंक दिया। आनन-फानन में परिजन गंभीर रूप से घायल राजमोहन दुबे (22) पुत्र संपत प्रसाद दुबे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया है। फायरिंग करने का आरोपी अशोक दुबे फौजी बताया जा रहा है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के उमरिया निवासी संपत प्रसाद दुबे का उनके पट्टीदार अशोक दुबे से करीब डेढ़ बीघा खेत को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट तक भी पहुंच चुका है। आरोपी अशोक दुबे आर्मी का जवान है। करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आया है। आरोप है कि इसके बाद कब्जेदारी को लेकर विवाद फिर से गरमा गया था। गुरुवार की सुबह भी दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। वर्तमान में संपत प्रसाद ने खेत में गेहूं की फसल बो रखी थी।  जिला अस्पताल पहुंचे मृतक राजमोहन के भाई बह्मानंद दुबे का आरोप है कि गुरुवार की शाम लगभग चार बजे विपक्षी अशोक दुबे करीब दो दर्जन लोगों को साथ लेकर खेत जुतवाने पहुंच गए। इसकी जानकारी होने पर उनके पिता संपत प्रसाद ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी। यह देख छोटा भाई राजमोहन बीच-बचाव करने पहुंचा तो उस पर लाइसेंसी रायफल से गोली चला दी। घायल होकर राजमोहन जमीन पर गिर पड़ा और सभी हमलावर भाग निकले।

Advertisement

Related posts

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में मस्जिद पक्ष को बंधी आस….

Sayeed Pathan

जनपद पुलिस ने 02 किलो 200 ग्राम ग्राम अवैध गाँजा के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

सहारनपुर पुलिस ने पांच शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्ज़े से अवैध असलाह-कारतूस सहित 3 रुपये के चोरी के माल बरामद

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!