Advertisement
अपराधउत्तर प्रदेशबस्ती

धान की पराली जलाने वाले 11 लोगों पर FIR

बस्ती । बस्ती उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि पराली जलाने की सूचना न देने पर 4 लेखपालों को परिनिन्दा प्रविष्टि तथा 3 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि खेत में धान की पराली जलाने के कुल 55 मामले आए हैं।
उन्होंने बताया कि पराली जलाने के 49 मामलों मे रू०107500 जुर्माना भी लगाया गया है । 6 मामलों में नोटिस जारी की गई है । गन्ना की पराली, कूड़ा अवशेष जलाने के मामले प्रकाश में नहीं आए हैं। सभी 55 मामले ग्रामीण क्षेत्र के हैं।
उन्होंने बताया कि पराली जलाने की सूचना न देने पर हर्रैया के लेखपाल शालिनी गुप्ता, शिव कुमार राम ,जयप्रकाश तथा अरुण कुमार को परिनिंदा प्रविष्टि तथा उषा चैधरी, अनुज श्रीवास्तव एवं मयंक अभिषेक सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान की जानकारी देने के लिए जन जागरूकता अभियान लाउडस्पीकर के माध्यम से चलाया जा रहा है। साथ ही उन्हें पराली जलाने पर दंडात्मक कार्यवाही ,जुर्माना आदि की जानकारी भी दी जा रही है।
बस्ती से अनिल शुक्ला की रिपोर्ट

Advertisement

Related posts

समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याएं

Sayeed Pathan

शब-ए- बारात पर सभी करें लाक डाउन का पालन- डॉ अरशद मंसूरी

Sayeed Pathan

देशी बम, तमंचा,चोरी के 5 मोबाइल के साथ,चोरी की योजना बनाते 4 शातिर चोरों को जैदपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!