Advertisement
अन्यटॉप न्यूज़दिल्ली एन सी आर

सर्वे 2019-दिल्ली की जनता से पूछा मोदी और केजरीवाल में कोन है बेहतर, 42 फीसदी लोग एक सुर में बोले

दिल्ली ।

दिल्ली में अब चुनाव होने वाले हैं। इस वजह से वहां चुनावी माहौल भी बनना शुरू हो गया है। अलग-अलग दल वहां अब वादों की झड़ी लगाना शुरू कर चुके हैं।

Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे प्रमुख मुकाबला इस बार आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। इसी बीच इंडियन एक्सप्रेस के लिए सीएसडीएस-लोकनीति ने सर्वे किया है। इस सर्वे में कई दिलचस्प आंकड़े निकलकर सामने आए हैं। इस सर्वे में जब दिल्ली की जनता से पूछा गया कि मोदी और केजरीवाल में कौन बेहतर है, तो 42 फीसदी जनता ने हैरान करने वाला जवाब दे दिया। आइए जानते हैं लोगों ने किसको ज्यादा बेहतर बताया।

*22 नवंबर से 3 दिसंबर तक हुआ सर्वे*

Advertisement

इस सर्वे को 22 नवंबर से 3 दिसंबर तक किया गया है। सर्वे 23 विधानसभा सीटों पर किया गया है जिसमें 2298 लोगों से बात की गई है। इस सर्वे में लोगों से पूछा कि केजरीवाल के काम से संतुष्ट हैं या नहीं तो 53 फीसदी लोगों ने संतुष्ट बताया। वहीं 6 फीसदी लोग बिल्कुल असंतुष्ट नजर आए। वहीं 33 फीसदी लोग कुछ हद तक संतुष्ट दिखे। कुछ हद तक असंतुष्ट 6 फीसदी और 2 फीसदी लोग किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे।

*जानें मोदी और केजरीवाल में किसे बताया बेहतर*

Advertisement

इस सर्वे में दिल्ली की जनता से नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल की तुलना की गई और पूछा गया कि दोनों में कौन बेहतर है। इस सर्वे में केजरीवाल ने मोदी से बाजी मार ली। 42 फीसदी जनता ने अरविंद केजरीवाल को बेहतर बताया। 32 फीसदी लोग बोले कि मोदी केजरीवाल से बेहतर हैं। वहीं दोनों को पसंद करने वाले लोग 16 फीसदी रहे। दूसरी ओर दोनों को नापसंद करने वाले 3 फीसदी लोग हैं।

हमारा ये न्यूज़ पोर्टल इस सर्वे न्यूज़ की पुष्टि नहीं करता

Advertisement

Represent By-Balram Gangwani

Advertisement

Related posts

व्हाट्सएप यूज़र पर मंडराया बड़ा खतरा, “WABetaInfo” ने दी ये चेतावनी

Sayeed Pathan

दिल्ली में पुलिस का इनकाउंटर, दो बदमाशों को पैर में लगी गोली

Sayeed Pathan

जुआ खेलते 7 जुआड़ियों को घुँघरेर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!