Advertisement
अन्यटॉप न्यूज़दिल्ली एन सी आरराष्ट्रीय

पूरे भारत मे भूकम्प के झटके,दहशत में लोग निकले घरों से बाहर

फ़ोटो Source-ANI

दिल्ली ।
दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई है। राजधानी दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। उत्तर भारत और पाकिस्तान में भी झटके आए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिन्दुकुश रहा है। शाम 5 बजकर 10 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए।

Advertisement

कंप के झटके तीन देशों, भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में महसूस किए गए हैं। उत्तर भारत, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल देखा गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। पाकिस्तान के लाहौर, पेशावर, इस्लामाबाद, मनशेरा में भूकंप के बाद लोगों में दहशत तारी हो गई।

काबुल से 245 किमी दूर भूकंप का केंद्र था। जानमानल के नुकसान की अभी खबर नहीं है। ऐसी आशंका है कि पाक अधिकृत कश्मीर और अफगानिस्तान से नुकसान की खबरें आ सकती हैं।

Advertisement

साभार ANI

Advertisement

Related posts

कोरोना संकट से पैदा हुए हालात पर, राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी ले रहे हैं राय

Sayeed Pathan

अब FASTag के बिना देश मे नहीं चलेगी कोई गाड़ी , जानिए सरकार का नया नियम

Sayeed Pathan

पटाखे जलाने पर हो सकती है जेल, और 10 करोड़ तक का जुर्माना

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!