Advertisement
अपराधउतर प्रदेशगोरखपुर

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर चकबंदी कानूनगो

गोरखपुर।
भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का सपना, राज्य सरकार की मंशा के विपरीत कार्य करने वाले भ्रष्ट कर्मचारी व अधिकारी पानी फेर रहे हैं।
एक भ्रष्ट चकबंदी कानूनगो राजू वरुण को भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा पांच हज़ार रूपए घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
शिकायतकर्ता चौथी प्रसाद पुत्र स्व०राम चन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम जंगल केवटलिया तहसील सदर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ने बताया कि उक्त घूसखोर कानूनगो द्वारा चकबंदी के दौरान हुई उसकी कम जमीनके सम्बन्ध में दिए गए प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट लगाने के एवज पांच हज़ार रुपए घूस मांगे जा रहे थे।
जिसकी सूचना भ्रष्टाचार निवारण संगठन को दे दी गई।
जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम के प्रभारी निरीक्षक देव प्रकाश रावत व अन्य सदस्यों द्वारा संयुक्त कार्यालय के पास कलेक्ट्रेट परिसर गोरखपुर से करीब 3:45बजे गिरफ्तार कर कैण्ट थाने में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।

अरशद अली की रिपोर्ट

Advertisement

Related posts

पूर्व विधायक के निवास पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठक,पार्टी की मजबूती के लिए अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा

Sayeed Pathan

योगी क़ानून व्यवस्था संभालने में विफल, आर्टिकल 356 के तहत लगे यूपी में राष्ट्रपति शासन:- शाहनवाज़ आलम

Sayeed Pathan

यूपी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगर निकाय होंगे पुरस्कृत, सीएम योगी ने निर्धारित किए पैरामीटर्स

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!