Advertisement
अन्यउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

आगरा में पुलिस हिरासत में लिए गए पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन 

आगरा, यूपी के पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन को आगरा में पुलिस ने हिरासत में लिया है। कन्नन आगरा से होते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जा रहे थे। वहीं इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस ने सैंया टोल प्लाजा पर कन्नन को हिरासत में ले लिया। पूर्व आईएएस अफसर गोपीनाथ कन्नन के अलीगढ़ आने की सूचना पर पुलिस सर्तक थी। ग्वालियर से उनकी कार का पीछा किया गया।

सैंया टोल प्लाजा पर पुलिस ने उनकी कार रुकवाई और कानून व्यवस्था का हवाला देकर उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस ने उन्हें गेस्ट में रखा है। बता दें कि कन्नन गोपीनाथन केरल कैडर के आईएएस अधिकारी थे। जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने के फैसले के विरोध में कन्नन ने अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था। अब वो नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हैं। इसी सिलसिले में वो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने धारा 144 का हवाला देकर कन्नन गोपीनाथन को अलीगढ़ जाने से पहले रोक लिया है।

Advertisement

Related posts

खुशखबरी-: ग्रुप बी और सी की सरकारी नौकरियों में केंद्र सरकार ने साक्षात्कार को किया खत्म

Sayeed Pathan

पिकअप में ले जा रहे 9 अदद गोवंशीय पशु के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, दो फरार

Sayeed Pathan

लॉक डाउन में मासूम का मददगार बना ये IPS अधिकारी, और फिर….

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!