Advertisement
अन्यउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राष्ट्रीय

कल्याण सिंह को बनाया जाए अयोध्या में राम मंदिर के ट्रस्ट का अध्यक्ष…

नई दिल्ली: राम मंदिर को मंजूरी मिल गई है और सर्वोच्च न्यायालय ने तीन महीनों के अंदर ट्रस्ट बनाकर मंदिर की कार्रवाई शुरु करने की अपील की है।

मगर अभी तक ट्रस्ट के अध्यक्ष का नाम तय नहीं किया जा सका है। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम को ट्रस्ट के अध्यक्ष के तौर पर बढ़ाया जा रहा है।

Advertisement

चार दशकों तक लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर के लिए भाजपा का मिशन सफल हो चुका है। कोर्ट में जीत मिल चुकी है। तीन महीनों की अवधि में मंदिर का ट्रस्ट तैयार करना है। अब ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के लिए कल्याण सिंह के नाम को आगे किया जा रहा है। गौरतलब है कि राम मंदिर के निर्माण के लिए भाजपा में सबसे ज्यादा बलिदान तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का माना जाता रहा है।

मंदिर के निर्माण के लिए उन्होंने अपनी सरकार को भी संकट में डाल दिया था और बाबरी मस्जिद के गिरते ही उन्होंने अपनी सरकार से इस्तीफा दे दिया था। इसी के साथ उनकी सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। तीन अन्य राज्यों में चल रही भाजपा की सरकार को भी बर्खास्त कर दिया गया था।

Advertisement

मगर अब जब इतने संघर्ष के बाद भाजपा का राम मंदिर के निर्माण का सपना सच होने जा रहा है, कल्याण सिंह को इसी समिति के अध्यक्ष पद के लिए मांग तेज हो रही है। बुलंदशहर में आज बीजेपी के विधायक और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के करीबी देवेंद्र सिंह लोधी ने कल्याण सिंह को ट्रस्ट का चेयरमैन बनाने की मांग की है।

देवेंद्र सिंह लोधी का दावा किया कि कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री तक की कुर्सी ठुकराई है और वे हिंदुओं के हृदय के सम्राट हैं। लोधी ने दावा किया कि कल्याण सिंह कर्मठ नेता हैं। वे ही इस अध्यक्ष पद के सच्चे हकदार हैं।

Advertisement

Represent by Balram G

Advertisement

Related posts

आ रहा है ‘टाउते’ तूफान, अगले 12 घंटे में सीवियर साइक्लोन में तब्दील होकर इन इलाकों में मचा सकता है तबाही

Sayeed Pathan

दुनियां को कब मिलेगी कोविड-19 वैक्सीन, WHO ने दिया ये जवाब

Sayeed Pathan

आईएएस रानी नागर ही नहीं,,इस बड़ी वजहों से इन आईएएस अफसरों ने भी दिया था इस्तीफा,

Sayeed Pathan

एक टिप्पणी छोड़ दो

error: Content is protected !!