Advertisement
अन्यटॉप न्यूज़राष्ट्रीय

लॉक डाउन 4.0- देखिये चौथे चरण के लॉक डाउन की पूरी गाइडलाइन जो गृह मंत्रालय ने किया है जारी

रिपोर्ट अब्दुल गनी

दिल्‍ली, । Lockdown 4.0 News : आज लॉकडाउन 3 के आखिरी दिन रविवार को गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 4 के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। वहीं इससे पहले महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी। इससे पहले पंजाब, तेलंगाना और मिजोरम ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। तेलंगाना की सरकार ने 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। वहीं पंजाब सरकार ने 18 मई से राज्‍य से कर्फ्यू हटाने की घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। जानें इस बारे में

Advertisement

क्‍या- क्‍या होगा Lockdown 4.0 में

– गृह मंत्रालय के अनुसार, स्‍कूल और कॉलेज, सभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, व्यायामशाला, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार और ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और इसी तरह के स्थान 31 मई तक पूरे देश में बंद रहेंगे।

Advertisement

– लॉकडाउन के दौरान सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्य और पूजा स्थल बंद रहेंगे।

– घरेलू चिकित्सा सेवाओं, घरेलू एयर एम्बुलेंस और सुरक्षा उद्देश्यों के लिए एयर एंबुलेंस की छूट दी गई है। इन कार्यों को छोड़कर सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा बंद रहेंगी।

Advertisement

– चिकित्सा में सहयोग करने वाले होटल के अलावा सभी होटल और रेस्तरां बंद रहेंगे। हालांकि होम डिलिवरी की सुविधा दी जा सकती है।

– 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, किसी बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे 31 मई तक घर पर रहेंगे, केवल आवश्यक और स्वास्थ्य कारणों के लिए ही बाहर निकलें।

Advertisement

– 31 मई तक लॉकडाउन के दौरान सभी गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए शाम 7 से सुबह 7 बजे के बीच कर्फ्यू जारी रहेगा।

पहले के लॉकडाउन से क्‍या है अलग

Advertisement

– राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को COVID-19 स्थिति के अनुसार रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के निर्धारण के अधिकार दिए गए हैं।

– रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के अलावा कंटेनमेंट जोन और बफर जोन बनाए गए।

Advertisement

– सभी कार्यस्थलों पर काम करने वाले कर्मचारियों को अपने फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना है। यह अनिवार्य नहीं वैकल्पिक है।

– इन दिशानिर्देशों के तहत विशेष रूप से प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी। हालाँकि, कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक गतिविधियों की अनुमति होगी, जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है।

Advertisement

– खेल परिसरों और स्टेडियमों को खोलने की अनुमति दी जाएगी; हालांकि, दर्शकों को अनुमति नहीं दी होगी।

-लॉकडाउन 4.0 के दौरान राज्यों की परस्पर सहमति से अंतरराज्यीय यात्री वाहनों, बस सेवाओं की आवाजाही को अनुमति दी जा सकती है।

Advertisement

31 मई तक लॉकडाउन जारी रखा जाए

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने मंत्रालयों और राज्य सरकारों से कहा है कि 31 मई तक लॉकडाउन जारी रखा जाए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने #COVID19 के प्रसार को रोकने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को खोलने की आवश्‍यकता को ध्‍यान में रखते हुए दिशानिर्देशों में संशोधन जारी करने के लिए राष्‍ट्रीय कार्यकारी समिति (NEC) को भी निर्देश दिया है।

Advertisement

कर्नाटक ने दो दिन लॉकडाउन बढ़ाया

कर्नाटक सरकार राज्य में 2 दिनों के लिए लॉकडाउन का विस्तार किया है, अर्थात यह 19 मई की मध्यरात्रि तक जारी रहेगा। Lockdown3 के दिशा- निर्देश और मानदंड 19 मई मध्यरात्रि तक या अगली सूचना तक लागू रहेंगे।

Advertisement

महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया

कोरेाना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्‍ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाया। आज से महज दो दिन पहले ही हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन बढ़ाया गया था, लेकिन अब पूरे राज्य के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। महाराष्ट्र की तर्ज पर तमिलनाडु ने भी ऐसा ही फैसला किया। ये दोनों राज्‍य सबसे ज्‍यादा कोरेाना संक्रमितों वाले राज्‍य हैं।

Advertisement

कब-कब क्‍या हुआ

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी। उस दौरान यह लॉकडाउन 21 दिनों के लिए था। इसके बाद लॉकडाउन 2 की अवधि 3 मई तक के लिए थी। इसके बाद फिर लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया। अब आज लॉकडाउन-3 की आखिरी तारीख है।

Advertisement

पंजाब सरकार ने बढ़ाया लॉकडाउन

पंजाब सरकार ने 18 मई के बाद राज्य से कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है। हालांकि लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि 18 मई के बाद से ज्यादातर दुकानें खुलेंगी। छोटे व्यापारियों को काम की इजाजत दी जाएगी।

Advertisement

पीएम मोदी ने दिया था संकेत

इससे पहले पिछले मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि लॉकडाउन अभी पूरी तरह नहीं हटेगा। हालांकि उन्होंने चौथे चरण में ज्यादा छूट का संकेत भी दिया था।

Advertisement

कंटनमेंट जोन को छोड़कर अन्‍य जोन में मिल सकती है छूट

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 मई से शुरू होने जा रहे लॉकडाउन के चौथे चरण में ग्रीन जोन को पूरी तरह खोलने का फैसला लिया जा सकता है। इस चरण में हॉटस्पॉट तय करने का अधिकार राज्यों को मिलने की उम्मीद है। हालांकि शारीरिक दूरी का पालन करना और मास्क लगाने जैसे प्रावधान सभी के लिए जरूरी रहेंगे।

Advertisement

ऑरेंज जोन में पाबंदियों में होगी कमी

चौथे चरण के लॉकडाउन में ऑरेंज जोन में भी बहुत कम पाबंदियां रहेंगी। रेड जोन में भी कंटेनमेंट एरिया में सख्ती रखी जाएगी। ऐसे में रेड जोन में सैलून, नाई की दुकान और चश्मे की दुकानों को खोलने की अनुमति मिल सकती है। हालांकि इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस राज्य सरकारों के सुझावों के आधार पर गृह मंत्रालय जारी करेगा। राज्य सरकारों को शुक्रवार तक अपने सुझाव देने को कहा गया था।

Advertisement

संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 4987 मामले सामने आए हैं और 120 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार को पार कर चुका है। देश में कुल 90,927 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 2872 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 53,946 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, वहीं 34,109 मरीज अस्‍पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में कोरोना से 2872 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisement

 

Source jnn

Advertisement

Related posts

खुशखबरी ! – CA, CS, ICWA की डिग्री अब पोस्ट ग्रेजुएशन के बराबर, यूजीसी ने दी मान्यता

Sayeed Pathan

महिला पत्रकार से लूट के मामले में, ASI और कॉन्स्टेबल निलंबित

Sayeed Pathan

सिंघु बॉर्डर पर नया विवाद:: निहंग ने मजदूर से मुर्गा मांगा, नहीं देने पर तोड़ दी टांग

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!