Advertisement
अन्यउतर प्रदेशसंतकबीरनगर

मनरेगा मज़दूर संग जिलाधिकारी ने किया श्रम दान,निरीक्षण के दौरान खुद चलाया फावड़ा

संतकबीर नगर । जिले में तमाम जिलाधिकारी आए लेकिन रवीश गुप्ता जैसे पहले जिलाधिकारी जो कभी खेतों में फसल की कटाई में किसानों के साथ लग जाते हैं तो कभी सरकारी कार्य मनरेगा में मजदूरों के फावड़ा लेकर मज़दूर का रूप धारण कर किसानों और मज़दूरों का मनोबल बढ़ाने के लिए आम जनमानस के बीच दिखाई देने लगते हैं, इसी वजह से जनमानस के बीच चर्चित हो गए हैं,रवीश गुप्ता अपने आप को सिर्फ जिले का जिलाधिकारी ही नहीं समझते बल्कि जनमानस के दिलों में अपनी पैठ जमा चुके लोगों की भावनाओं को समझने वाले अच्छे अधिकारी भी हैं ।

Advertisement

सोमवार को जिलाधिकारी ने मनरेगा मज़दूरों के साथ फावडा चलाकर श्रमदान करते देख ग्राम प्रधान और मनरेगा मज़दूर दंग रह गए कि हमारे जिले के जिलाधिकारी सिर्फ एक अधिकारी ही नहीं मज़दूरों की भावनाओं और मेहनत को समझने वाले हम सब का मनोबल बढ़ाने वाले जिलाधिकारी भी हैं,।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करने निकले थे, ग्राम बाहिलपार में मनरेगा मज़दूरों द्वारा किये जा रहे कार्य देख इतना प्रभावित हुए की खुद भी मज़दूरों के साथ फावडा लेकर श्रम दान करने लगे,इस दौरान जिलाधिकारी मजदूरों के साथ 10 मिनट तक फावडा चलाया और मनरेगा मज़दूरों के मनोबल को बढ़ाया ।

Advertisement

Advertisement

Related posts

ग्राम सभा कोहरियावां: मिश्रौलिया से मगुआ को जोड़ने वाले 1400 मीटर संपर्क मार्ग पर लगेगा खड़ंजा:: अनीस अहमद प्रधान प्रतिनिधि

Sayeed Pathan

ICC के 95वें वार्षिक कार्यक्रम में ऐसा रहा प्रधानमंत्री का सम्बोधन

Sayeed Pathan

नागरिकता संशोधन कानून की धारा 3 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, जन्म के आधार पर नागरिकता देता है यह सेक्शन

Sayeed Pathan
error: Content is protected !!